ePaper

COVID-19: अलीगढ़ में कोरोना के मामलों में आयी कमी, 24 घंटे में 13 मरीज आये सामने

Updated at : 07 Feb 2022 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
COVID-19: अलीगढ़ में कोरोना के मामलों में आयी कमी, 24 घंटे में 13 मरीज आये सामने

अलीगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मात्र 13 नये मामले सामने आये है. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 117 हो गयी है.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे है. यहां लगातार दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है. जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मात्र 13 नये मामले सामने आये है. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 117 हो गयी है.

117 हैं कोरोना संक्रमित

अलीगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं. रविवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार केवल 13 कोरोना संक्रमित केस आए हैं. 16 को स्वस्थ होने पर होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है. अब अलीगढ़ में 117 सक्रिय कोरोना रोगी हैं.

कम हो रहीं जांचें

चुनाव में कोरोना सैंपल जांच भी कम की जा रही है. एक दिन में केवल 2021 सैंपल की जांच हुई है. 1247 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है. अलीगढ़ में अब 88 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं. निगरानी समितियों ने 18 घरों का भ्रमण किया. लक्षण वाले 31 लोगों को मेडिकल किट दीं गईं.

Also Read: अलीगढ़ में इन 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, डीएम ने आदेश किया जारी
स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि कोरोना केस की संख्या कम हुई है, पर कोरोना खत्म नहीं हुआ है, लापरवाही न बरतें. कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाएं. सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो कोविड की जांच अवश्य कराएं. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. मास्क का प्रयोग करें. हाथ को साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने सीएम योगी और पीएम मोदी के बारे में खुलकर बात की

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola