UP Board Exam 2022: अगर परीक्षा केंद्रों पर लैब नहीं है, तो पास के कॉलेज में होंगे बोर्ड प्रैक्टिकल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2022 10:27 PM
अलीगढ़ में 28 अप्रैल से प्रैक्टिकल होने हैं. इस बार प्रैक्टिकल लिखित परीक्षा केंद्रों पर ही कराने की प्लानिंग बनी थी, पर कई लिखित परीक्षा केंद्रों पर इस बात की समस्या थी कि लैब नहीं है, उपकरण नहीं है, इंटर की मान्यता नहीं है.
Aligarh News: यूपी बोर्ड ने पहली बार प्रैक्टिकल की व्यवस्था उन केंद्रों पर की थी, जहां लिखित परीक्षाएं हुईं थीं. पर कुछ केंद्रों पर लैब, कुछ पर उपकरण, तो कुछ पर इंटर की मान्यता न होने की समस्या सामने आई. बोर्ड ने इस समस्या का रास्ता निकाल लिया है. अब लैब न होने पर उस कॉलेज के सबसे निकटतम कॉलेज में इंटर के प्रैक्टिकल होंगे.
अलीगढ़ में 28 अप्रैल से प्रैक्टिकल होने हैं. इस बार प्रैक्टिकल लिखित परीक्षा केंद्रों पर ही कराने की प्लानिंग बनी थी, पर कई लिखित परीक्षा केंद्रों पर इस बात की समस्या थी कि लैब नहीं है, उपकरण नहीं है, इंटर की मान्यता नहीं है. अलीगढ़ के डीआईओएस डॉ धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिन केंद्रों पर लैब या उपकरण नहीं हैं तो उसके निकटतम कॉलेज में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे, जिसके लिए प्रधानाचार्यो को दो दिन में जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं.
Also Read: UP Board Exam: आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, इतने परीक्षकों की लगी ड्यूटी
जिन कॉलेजों में इंटर के प्रैक्टिकल होने हैं, उन कॉलेजों को वॉइस रिकॉर्डर व सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश जारी हुए हैं. लैब में भी सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे. यह सीसीटीवी कैमरे जिला व राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे.
Also Read: UP Board Practical 2022: यूपी बोर्ड के केंद्रों पर न लैब, न उपकरण, न मान्यता, कैसे होंगे प्रैक्टिकल?
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं के बाद प्रैक्टिकल के लिए इस बार अलग व्यवस्था बनाई है. स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल स्वयं के स्कूल में ना होकर उन स्कूलों में होंगे, जो लिखित परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे. किस स्कूल के बच्चे का किस केंद्र पर प्रैक्टिकल होना है, इसकी जानकारी स्कूल को पोर्टल पर दे दी गई है.
प्रैक्टिकल के लिए कुछ ऐसे लिखित परीक्षा केंद्रों को चुना गया था, जहां किसी केंद्र पर लैब नहीं है, तो किसी केंद्र पर लैब है, पर उपकरण नहीं हैं, तो किसी केंद्र पर इंटर की मान्यता ही नहीं है.
अलीगढ़ में 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन्हीं केंद्रों पर अलीगढ़ के 35 राजकीय, 94 एडेड, 624 वित्तविहीन स्कूल के परीक्षार्थियों का प्रैक्टिकल होने हैं. कई प्रैक्टिकल केंद्रों पर 600 स्टूडेंट्स आवंटित हुए हैं. एक दिन में 30 स्टूडेंट का प्रैक्टिकल हो सकता है, फिर 20 दिन में प्रैक्टिकल कैसे पूरे होंगे.
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










