UP News : हापुड़ में सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की मौत

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
UP News : हापुड़ में सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की मौत

up-accident/ ani photo

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सड़क दुर्घटना की खबर है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात ब्रजघाट टोल के पास हुआ, जब कार चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई.

पुलिस ने बता��ा कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola