ePaper

भूपेश बघेल ने पाटन से भरा परचा, प्रियंका ने छत्तीसगढ़ को किसान कर्जमाफी से मुफ्त शिक्षा तक की दी गारंटी

Updated at : 30 Oct 2023 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने पाटन से भरा परचा, प्रियंका ने छत्तीसगढ़ को किसान कर्जमाफी से मुफ्त शिक्षा तक की दी गारंटी

फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए ‘महतारी न्याय योजना’ लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार सीधे जमा करेगी.

विज्ञापन

‍Bhupesh Baghel Nomination: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन 30 अक्टूबर (सोमवार) को अपना परचा दाखिल किया. इसी दिन जालबांधा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा से उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को कई गारंटी दी. इसमें केजी से पीजी तक की मुफ्त पढ़ाई के अलावा महतारी न्याय योजना के तहत प्रति सिलेंडर 500 रुपए की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया. प्रियंका गांधी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए ‘महतारी न्याय योजना’ लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार सीधे जमा करेगी. साथ ही पहली ही कैबिनेट में किसान ऋण माफी को मंजूरी देने का भी कांग्रेस नेता ने ऐलान किया. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री हो जाएगी. बिजली बिल नहीं आएगा. 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक मुफ्त बिजली मिलेगी.

कांग्रेस ने की कई बड़ी घोषणाएं

कांग्रेस पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी. साथ ही कहा कि ये वादे नहीं हैं, गारंटी हैं. प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल ने कौन-कौन सी गारंटी दी है, उसकी पूरी सूची यहां देखें.

  • कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में होगा किसानों का कर्ज माफ.

  • कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों से की जाएगी 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीद.

  • KG से PG तक शिक्षा होगी मुफ्त.

  • हमारी सरकार बनने पर हम जातिगत जनगणना करवाएंगे.

  • आवास न्याय योजना के तहत 17.5 लाख गरीब परिवारों को देंगे उनका आवास.

  • फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे.

  • फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना करेंगे. ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे.

  • झारखंड के लगभग सभी 6,000 सरकारी हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे.

  • छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

  • सरकार बनते ही राज्य के किसानों से ‘तिवरा’ को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा.

  • स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी : डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करेंगे.

  • राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत मजदूरों को 7,000 की बजाय अब 10,000 रुपए देंगे.

  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को सालाना 4000 रुपए बोनस मिलेगा.

  • हमारा वादा है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में

Also Read: CG Election: छत्तीसगढ़ में फिर किसानों के कर्ज होंगे माफ, सक्ती में भूपेश बघेल का ऐलान, देखें VIDEO

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola