Video: तेजस्वी यादव ने जब शहीद रामबाबू के बड़े भाई को किया वीडियो कॉल

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सिवान निवासी शहीद रामबाबू सिंह के परिजनों से वीडियो कॉल के जरिये बात की. तेजस्वी ने शहीद के बड़े भाई को ढांढस बंधाया. रामबाबू सिंह की शहादत पर गर्व जताया.
पाकिस्तान से तनाव में बिहार के तीन जवान अबतक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर शहीद हो चुके हैं. सिवान के रामबाबू सिंह भी शहीद हुए. उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा. पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव भी पहुंचेंगे और शहीद को श्रद्धांजलि देंगे. तेजस्वी यादव ने शहीद के बड़े भाई को वीडियो कॉल किया और सांत्वना दी. रामबाबू सिंह की शादी महज 6 महीने पहले ही हुई थी.
सीमा पर शहीद हुए सीवान के वीर रामबाबू प्रसाद जी के परिजनों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी वीर शहीद की शहादत को नमन किया। #TejashwiYadav #india #RJD pic.twitter.com/3UmfTPHd6n
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 14, 2025
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए