सर्वाइकल कैंसर खतरनाक, बोले डॉ. अभिषेक आनंद- बचाव के लिए जागरूकता और टीकाकरण जरूरी

Updated:
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक आनंद

Cervical Cancer: डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इलाज से यह पूरी तरह ठीक होने वाला कैंसर है. डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि यह कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HVP) संक्रमण के कारण होता है और समय पर जांच एवं टीकाकरण से इससे बचाव संभव है.

विज्ञापन

Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के मौके पर बुधवार को नारायणा कैंसर सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जाने माने मेडिकल आंकोलॉजिस्ट, नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना (मेडिकल आंकोलॉजी विभाग) के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन इलाज से पूरी तरह ठीक होने वाला कैंसर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीकाकरण से बचाव संभव- डॉ. अभिषेक आनंद

डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि यह कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है और समय पर जांच एवं टीकाकरण से इससे बचाव संभव है.

एचपीवी वैक्सीन लगवाना बेहद प्रभावी कदम- डॉ. अभिषेक आनंद

डॉ. आनंद ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाना बेहद प्रभावी कदम है. वहीं 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित पैप स्मीयर और एचपीवी टेस्ट कराना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर सर्वाइकल कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से झिझक छोड़कर स्वास्थ्य जांच कराने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन