एशिया कप:श्रीलंका ने पाकिस्तान को 12 रन से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2014 9:32 PM
फतुल्लाह : लाहिरु तिरिमाने के करियर के दूसरे शतक और तेज गेंदबाज लेसिथ मालिंगा की डेथ ओवरों की करिश्माई गेंदबाजी से श्रीलंका ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उतार चढ़ाव वाले रोमांचक मैच में मंगलवार को यहां पाकिस्तान को 12 रन से हराया.श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरिमाने (102) के शतक तथा कुमार संगकारा […]
फतुल्लाह : लाहिरु तिरिमाने के करियर के दूसरे शतक और तेज गेंदबाज लेसिथ मालिंगा की डेथ ओवरों की करिश्माई गेंदबाजी से श्रीलंका ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उतार चढ़ाव वाले रोमांचक मैच में मंगलवार को यहां पाकिस्तान को 12 रन से हराया.श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरिमाने (102) के शतक तथा कुमार संगकारा (67) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 55) के उपयोगी योगदान से छह विकेट पर 296 रन बनाये. तिरिमाने ने 102 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने संगकारा के साथ दूसरे विकेट के लिये 161 रन की साङोदारी की. मैथ्यूज ने बीच के ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बाद आखिर में महत्वपूर्ण रन जुटाये. पाकिस्तान के लिये कप्तान मिसबाह उल हक (73) और उमर अकमल (74) ने पांचवें विकेट के लिये 121 रन जोड़े जिससे उसकी जीत आसान लगने लगी थी लेकिन मालिंगा ने 14 गेंद के अंदर पांच विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. पाकिस्तान ने आखिरी छह विकेट 42 रन के अंदर गंवाये और उसकी पूरी टीम 48.5 ओवर में 284 रन पर आउट हो गयी. मालिंगा ने 52 रन देकर पांच विकेट लिये.
इस जीत से श्रीलंका को चार अंक मिले. वह अपना अगला मैच 28 फरवरी को भारत से खेलेगा जबकि पाकिस्तान 27 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खाता खोलने का प्रयास करेगा. पाकिस्तान को अपेक्षित शुरुआत नहीं मिली. शार्जील खान ने शुरु में रन बनाने का जिम्मा उठाया लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद रन बनाने के लिये जूझते रहे. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 28 रन जोड़े जिसमें शार्जील का योगदान 26 रन था. उन्होंने सुरंगा लखमल की शार्ट पिच गेंद पर मिड आन पर आसान कैच थमाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










