मानगो :15 करोड़ से चौड़ीकरण, फिर भी अतिक्रमण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2014 8:01 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर: ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की लागत से मानगो-पारडीह मेन रोड का चौड़ीकरण हो रहा है. दूसरी ओर सड़क की ढलाई होते ही पुन: उसका अतिक्रमण भी किया जा रहा है, जिसके कारण जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है. चेपापुल से लेकर पायल टॉकीज के बीच […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की लागत से मानगो-पारडीह मेन रोड का चौड़ीकरण हो रहा है. दूसरी ओर सड़क की ढलाई होते ही पुन: उसका अतिक्रमण भी किया जा रहा है, जिसके कारण जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है.

चेपापुल से लेकर पायल टॉकीज के बीच कई स्थानों पर पंचर दुकान, सर्विस सेंटर की गाड़ियां, ऑफिस-हॉल की पार्किग की जा रही है और दुकानों का सामान रख दिया गया है.

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है और कुछ स्थानों में बीच-बीच में गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण अभी गाड़ियों को खड़ी की जा रही है. चौड़ीकरण पूर्ण होने पर उसे हटा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola