खाद्य सामग्री की हुई जांच, लिया गया सैंपल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2014 9:44 AM
देवघर: श्रावणी मेला से पूर्व एसडीओ जय ज्योति सामंता के नेतृत्व में गुरुवार को बाबा मंदिर, शिवगंगा, मानसरोवर व मेला क्षेत्र इलाके में जांच टीम ने अभियान चलाया. टीम में शामिल रांची से आये फूड सेफ्टी ऑफिसर विजय कुमार सिंह, मास मीडिया के अजय कुमार झा, एमओ देवघर रवींद्र कुमार सिंह, एमओ मोहनपुर शिवधन टुड्ड, […]
देवघर: श्रावणी मेला से पूर्व एसडीओ जय ज्योति सामंता के नेतृत्व में गुरुवार को बाबा मंदिर, शिवगंगा, मानसरोवर व मेला क्षेत्र इलाके में जांच टीम ने अभियान चलाया. टीम में शामिल रांची से आये फूड सेफ्टी ऑफिसर विजय कुमार सिंह, मास मीडिया के अजय कुमार झा, एमओ देवघर रवींद्र कुमार सिंह, एमओ मोहनपुर शिवधन टुड्ड, नगर थानेदार नुनदेव राय, सीओ देवघर सहित पुलिस बल ने उक्त इलाके में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की जांच की.
टीम ने सर्वप्रथम शिवगंगा के निकट पेड़ा दुकान में बिक रहे पेड़ा-चूड़ा व आटा की जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करने के बाद उसे सीलबंद कर अपने साथ ले गये. उसके उपरांत एसडीओ ने मेला को ध्यान में रखते हुए बैठक कर निर्धारित मूल्य तालिका दुकानों में लगाने की बात कही. साथ ही दुकानों में लाइसेंस की छायाप्रति भी दो दिनों के अंदर अपने दुकान में टांगने का निर्देश दिया.
कहा कि ऐसा नहीं करने पर दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. वहीं खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वाले दुकानदारों को चेताया गया कि राज्य में फूड सेफ्टी एक्ट-2006 लागू है. कोई भी दुकानदार मिलावट करते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उसके उपरांत टीम ने मारवाड़ी कांवर संघ के निकट होटल व मारवाड़ी बासा में भी जाकर खाद्य पदार्थो का सैंपल लिया. अंत में टीम ने स्टेशन रोड के समीप छप्पन भोग व वृंदावन मिष्ठान भंडारों में मिठाई के लिए उपयोगी खोआ व छेना का सैंपल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










