दलमा : पानी की किल्लत,पर्यटक घटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 6:58 AM
जमशेदपुर : दलमा वन्य अभ्यारण के पिंड्राबेड़ा में इन दिनों पानी की किल्लत हो गयी है. वन विभाग की ओर से की गयी 500 फीट बोरिंग फेल हो गया है. पिंड्राबेड़ा गेस्ट हाउस में पेयजल की समस्या होने से विभाग भी परेशान है. इस भीषण गरमी में पहाड़ के शीतल हवा का लुत्फ उठाने वाले […]
जमशेदपुर : दलमा वन्य अभ्यारण के पिंड्राबेड़ा में इन दिनों पानी की किल्लत हो गयी है. वन विभाग की ओर से की गयी 500 फीट बोरिंग फेल हो गया है. पिंड्राबेड़ा गेस्ट हाउस में पेयजल की समस्या होने से विभाग भी परेशान है.
इस भीषण गरमी में पहाड़ के शीतल हवा का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों ने वन विभाग के गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था, लेकिन पानी की किल्लत की सूचना मिलने के बाद कई लोग गेस्ट हाउस का बुकिंग कैंसल कर रहे हैं. विभाग की ओर से बुकिंग करने वालों को पेयजल की समस्या के बारे में सूचित किया जा रहा है, ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर लें.
वन्य प्राणियों पर भी आफत. दलमा में स्थित बड़का बांध, मंझला बांध व निचला बांध में भी तेजी से पानी घट रहा है. जिससे वन्य प्राणियों के लिए पीने का पानी पर भी आफत है. इससे वन विभाग परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










