युवराज 2015 विश्व कप में मैच विजेता हो सकता है: मुरलीधरन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2014 12:58 PM
बेंगलूर : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के अनुभवी स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने युवराज सिंह की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि इस बायें हाथ के खिलाडी में अगले साल वनडे विश्व कप में भारत के लिये विश्व विजेता बनने की कुव्वत है. युवराज ने 29 गेंद में नौ छक्के और एक चौके जडित 68 रन […]
बेंगलूर : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के अनुभवी स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने युवराज सिंह की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि इस बायें हाथ के खिलाडी में अगले साल वनडे विश्व कप में भारत के लिये विश्व विजेता बनने की कुव्वत है.
युवराज ने 29 गेंद में नौ छक्के और एक चौके जडित 68 रन की पारी खेली जिससे बेंगलूर ने बीती रात दिल्ली पर 16 रन से जीत दर्ज की. मुरलीधरन ने दो विकेट हासिल किये, उन्होंने इस आलराउंडर की तारीफों के पुल बांधे जो पिछले कुछ समय से जूझ रहा है. मुरलीधरन ने आईपीएल की अधिकारिक वेबसाइट से कहा, वह सीमित ओवरों का महान खिलाड़ी है, लेकिन उसका आत्मविश्वास कम था.
विश्व टी20 के बाद पूरे देश ने उस पर काफी दबाव डाल दिया था. मैं हालात को बखूबी जानता हूं क्योंकि मैं शीर्ष स्तर पर 20 साल तक खेला हूं. मैं जानता था कि यह सिर्फ उसके आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की बात थी. उन्होंने कहा, मुझे भरोसा था कि एक बार वह ऐसा करेगा तो वह अलग खिलाड़ी बन जायेगा. पिछले दो मैचों में उसने जो प्रदर्शन किया है, ऐसा लगता है कि मैं सही था.
मुझे ईमानदारी से लगता है कि युवी में अब भी वह काबिलियत है और भारत को उसका ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि वह 2015 विश्व कप में बडी भूमिका निभायेगा. वह इसमें भारत का मैच विजेता होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










