ईरान: हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, नहीं पहनने पर मिलेगी सजा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2023 4:53 PM
Iran: इरान में हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी. ईरानी शासन जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगा रही है, ताकी भीड़ में हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं की पहचान की जा सकी.
ईरान: महिलाओं के हिजाब मामले को लेकर ईरान पूरी तरह सख्त बना हुआ है. शासन-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिजाब मामले में जरा भी ढील नहीं दी जाएगी. सार्वजनिक स्थानों पर जो भी महिला हिजाब नहीं पहनेंगी उसपर सख्ती की जाएगी. वहीं, हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी. ईरानी शासन जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगा रही है, ताकी भीड़ में हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं की पहचान की जा सकी.
जगह-जगह लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे: गौरतलब है कि हिजाब के खिलाफ बीते दिनों महिलाओं ने काफी प्रदर्शन किया था. लेकिन इसके बाद भी ईरानी शासन हिजाब को लेकर तौर-तरीके में बदलाव करने के मूड में नहीं है, बल्कि हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं पर नजर रखने के लिए सार्वजनिक जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि बिना हिजाब महिलाओं को पहचाना जा सके.
महसा अमीनी की मौत के बाद बढ़ा विवाद: गौरतलब है कि कुर्द महिला महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ ईरानी महिलाओं का विरोध सड़कों पर उतर गया. महिलाएं बिना हिजाब पहने सड़कों पर उतरीं. ईरान की राजधानी तेहरान तक प्रदर्शन देखने को मिला. कई जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़पें भी हुई. मामला इतना बढ़ गया गया था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने पूरे मामले की जांच की मांग कर दी थी.
Also Read: Jammu-Kashmir: आतंकियों की घुसपैठ को जवानों ने किया नाकाम, एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










