ईरान से समझौता होगा या हमला? ट्रंप के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

Iran War : ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका की तरफ से नया प्रस्ताव मिला है और फिलहाल वह उसके सभी पहलुओं की जांच कर रहा है. दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच अब सबकी नजर इस बात पर है कि तेहरान इस प्रस्ताव पर क्या जवाब देता है.

विज्ञापन

Iran War : मिडिल ईस्ट में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर समझौते की कोशिशें तेज हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि तेहरान की तरफ से बातचीत के सभी रास्ते खुले हैं. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि दबाव बनाकर ईरान को झुकाने की कोशिश सिर्फ एक भ्रम है. समस्या का सामाधान सम्मानजनक बातचीत से ही निकल सकता है.

विज्ञापन

पेजेशकियान ने एक्स पर लिखा कि ईरान ने हमेशा अपने वादों का सम्मान किया है और युद्ध टालने के लिए हर रास्ता अपनाया है. उन्होंने कहा कि तेहरान की तरफ से बातचीत के सभी विकल्प अब भी खुले हैं.

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सहमति नहीं बन पाई

पिछले कुछ दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर लगातार बातचीत और प्रस्तावों का दौर चला है. दोनों देशों ने एक-दूसरे को कई सुझाव भेजे, लेकिन खासकर ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सहमति नहीं बन पाई. अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने परमाणु शर्तों की वजह से खारिज कर दिया. इसके बाद तेहरान ने पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए वॉशिंगटन को 14 प्वाइंट वाला नया प्रपोजल भेजा. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका को यह प्रस्ताव भी पर्याप्त नहीं लगा. ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव और अनिश्चितता अब भी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का दावा, कहा- हम जो भी करने को कहेंगे नेतन्याहू वही करेंगे

ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया गया

सोमवार (18 मई)को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप के मुताबिक सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने उनसे बातचीत को मौका देने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के नेताओं को भरोसा है कि जल्द कोई समझौता हो सकता है. ट्रंप ने यह भी साफ किया कि किसी भी डील में ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर हमले का आदेश देने से महज एक घंटे दूर थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने कार्रवाई रोकने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें : ईरान में अहमदीनेजाद को सत्ता में लाना चाहते थे US-इजरायल, लेकिन एक हमले से फेल हुआ सारा प्लान

मंगलवार (19 मई) को ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने पर फैसला लेने से पहले दो-तीन दिन और इंतजार करेंगे. ट्रंप ने कहा कि वह फिर से युद्ध नहीं चाहते, लेकिन जरूरत पड़ी तो “एक और बड़ा हमला” करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि फैसला शुक्रवार, शनिवार, रविवार या अगले हफ्ते की शुरुआत तक लिया जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola