PM Modi China Visit: पीएम मोदी की यात्रा पर क्या बोली चीनी मीडिया? ड्रैगन-हाथी पर दुनिया की नजर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Aug 2025 9:41 PM
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन दौरे पर हैं. इस दौरान रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी हुई. पीएम मोदी की चीन यात्रा पर दुनिया भर की नजरें हैं. चीनी मीडिया ने भी पीएम मोदी की यात्रा को व्यापक कवरेज दिया है.
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन की यात्रा पर गए हैं. पीएम मोदी के इस दौरे पर दुनिया भर की नजर है. क्योंकि यह दौरे ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत की टैरिफ लगा दिया है. पीएम मोदी की रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर बात भी हुई. पीएम जब 7 साल के बाद चीन पहुंचे तो माहौल काफी बदला-बदला था. भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था. जिनपिंग और उनकी पत्नी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी के दौरे को चीनी मीडिया ने बढ़-चढ़कर कवरेज दिया है. जिसमें दोनों देशों के बढ़ते सहयोग और विदेश नीति के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया है.
PM Modi China Visit: ग्लोबल टाइम्स ने क्या कहा?
चीन के एक प्रमुख सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने ” चीन और भारत सहयोगी साझेदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं: शी” शीर्षक से एक स्टोरी प्रकाशित किया, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक के बारे में की गई टिप्पणी पर कहा गया कि, “जब तक दोनों देश इस व्यापक दिशा पर कायम रहेंगे, चीन – भारत संबंध स्थिर और दीर्घकालिक विकास को बनाए रख सकते हैं.” ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि शी ने कहा कि चीन और भारत को अच्छे संबंध वाले पड़ोसी बनना चाहिए. एक-दूसरे की सफलता में मदद करने वाले साझेदार बनना चाहिए. “ड्रैगन और हाथी का सहयोगात्मक समझौता” दोनों देशों के लिए सही विकल्प होना चाहिए.
PM Modi China Visit: चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने क्या कहा?
चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने लिखा- “शी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया तथा दोनों देशों द्वारा अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने, तियानजिन बैठक के बाद इसमें और सुधार लाने, उनके सतत, सुदृढ़ और स्थिर विकास के लिए काम करने के महत्व पर बल दिया. एक अन्य चीनी समाचार आउटलेट ‘शिन्हुआ’ ने शी की उस टिप्पणी पर जिसमें उन्होंने भारत और चीन को वैश्विक दक्षिण के दो स्तंभ बताया था.
PM Modi China Visit: चीनी पत्रकारों ने क्या कहा?
हिन्दी भाषी चीनी पत्रकार झांग शियाओ, जिन्होंने अपना परिचय अंजलि के रूप में दिया, ने दोनों देशों के बीच गहन सहयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “हम पड़ोसी देश हैं और दुनिया के अग्रणी विकासशील देश हैं. हम दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं. हमारा व्यापार सहयोग व्यापक है… इसलिए, अवसर अपार हैं. हमारे बीच तनाव नहीं होना चाहिए. हमें हाथ मिलाना चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए… मेरा मानना है कि चीन की उच्च तकनीक दुनिया भर में प्रसिद्ध है. हम इस पर सहयोग कर सकते हैं.” एक अन्य चीनी पत्रकार और चीन स्थित आउटलेट सीजीटीएन के मुख्य संपादक वू लेई ने सीमा मुद्दे को व्यापक संबंधों पर हावी होने से रोकने के लिए नेताओं की प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें: SCO Summit: पीएम मोदी ने रिसेप्शन में विश्व नेताओं से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें: SCO Summit Video: जिनपिंग ने एससीओ समिट में पीएम मोदी का खास अंदाज में किया स्वागत, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










