Viral Video : पाकिस्तानी महिला बाल-बाल बची, पेट्रोल पंप पर हो गया कांड
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Jul 2025 7:43 AM

Viral Video : वायरल वीडियो में अनवर को अपनी कार में पेट्रोल भरते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने गलती से हैंडल दबाते हुए नोजल को खींच लिया, जिससे पेट्रोल सीधे उनके चेहरे और शरीर पर छिटक गया. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.
Viral Video : टेक्सास में रहने वाली पाकिस्तानी मूल की महिला रूही अनवर ने पेट्रोल पंप पर हुए एक डरावने हादसे का अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “soul.kashh” पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह अपनी कार में पेट्रोल भरते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल भरते समय उन्होंने गलती से नोजल को हैंडल दबाते हुए खींच लिया. ऐसा करने से पेट्रोल तेजी से उनके चेहरे और शरीर पर छिटक गया. यह घटना उनके लिए काफी डरावनी रही, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर यूजर के साथ शेयर किया. देखें वीडियो आप भी.
अनवर ने बताया कि उनकी कार में पानी मौजूद था. इससे उन्होंने तुरंत चेहरा और शरीर धोकर साफ किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह यह घटना इसलिए साझा कर रही हैं ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके. उन्होंने सभी से पेट्रोल पंप पर सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. वीडियो में वह कहतीं नजर आ रहीं हैं कि कृपया पेट्रोल पंप पर सावधान और सतर्क रहें. एक सेकंड की चूक भी खतरनाक हो सकती है. उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूलर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट किया, “ये तो अच्छा हुआ कि कैमरा पहले से ही तैयार था और रिकॉर्ड कर रहा था.”वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, “बस ये सोच रहा हूं कि आपने शुरुआत में ही इस वीडियो को बनाने का प्लान क्यों बनाया?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए