Viral Video : माफ कर दीजिए मालिक! पांडा के बच्चों ने पकड़ लिये केयरटेकर के पैर

Viral Video : चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो पांडा के बच्चे और एक केयरटेकर नजर आ रहे हैं. दोनों पांडा बच्चे केयरटेकर के पैरों को कसकर पकड़ लेते हैं, जैसे अपनी किसी गलती पर माफी मांग रहे हों. इस वीडियो को यूजर बहुत सारा प्यार दे रहे हैं. देखें वीडियो.
Viral Video : सोशल पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पांडा के दो बच्चे अपने केयरटेकर के पैर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है मानो पांडा के बच्चे अपने किए गए शरारतों के लिए अपने केयरटेकर से माफी मांग रहे हों. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
केयरटेकर के एक-एक पैर को जोर से पकड़े हुए हैं पांडा
पांडा चीन में पाए जाने वाले भालुओं की एक प्रजाति है जिसे लोग उसके क्यूट लुक के लिए बेहद पसंद करते हैं. यह वीडियो भी चीन का है जिसमें 2 पांडा के बच्चे और एक केयरटेकर नजर आ रही हैं. पांडा के बच्चे अपने केयरटेकर के एक-एक पैर को जोर से पकड़े हुए हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पांडा के बच्चे अपनी गलतियों के लिए केयरटेकर से माफी मांग रहे हैं. केयरटेकर लड़खड़ाते हुए अपने पैरों को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है. लेकिन पांडा के बच्चे उसके पैरों को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हैं. वीडियो के अंत में बहुत मेहनत के बाद वो पैरों को छुड़ा पाता है.
खूब प्यार बरसा रहे हैं सोशल मीडिया यूजर
इस वीडियो में केयरटेकर के लिए पांडा के बच्चों का प्यार साफ-साफ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर कमेंट में इस वीडियो के लिए खूब प्यार बरसा रहे हैं. लोग कमेंट्स में केयरटेकर को बहुत लकी बता रहे हैं कि उसे पांडा के बच्चों से इतना प्यार मिल रहा है.यह वीडियो इमोशन और एंटरटेनमेंट का एक परफेक्ट मिक्स है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सावन के पहले अनहोनी! प्राचीन शिवलिंग क्षतिग्रस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए