Viral Video : विदेश जाकर पैसा कमाने वालों को झटका, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Canada Viral Video
Canada Viral Video

Viral Video : वायरल वीडियो बनाने वाली महिला बताती है कि कनाडा के इस फर्म में सिर्फ इंटर्नशिप की पांच-छह जगहें ही उपलब्ध हैं. इसके बावजूद सैकड़ों लोग नौकरी की उम्मीद में लाइन में खड़े हैं. कम सीट के बावजूद इतनी बड़ी भीड़ यह दिखाती है कि कनाडा में नौकरी पाना कितना मुश्किल है. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : विदेश में बसने का सपना आजकल के युवा देखते हैं. वे चाहते हैं कि उन्हें भी विदेश में मोटी सैलरी वाली नौकरी मिले और आराम से रहें. लेकिन हाल ही में कनाडा से आया एक वायरल वीडियो कई भारतीयों को हकीकत से रूबरू करा रहा है. यह वीडियो उन सच्चाई को दिखाने के लिए काफी है जो विदेश जाने का सपना पाल रहे हैं. जी हां…यह क्लिप इंस्टाग्राम पर @kanutalescanada नाम की यूजर ने शेयर की है. वीडियो में एक महिला नजर आ रही है जो कहती है, “जो हमारे भारतीय दोस्त या रिश्तेदार सोचते हैं कि कनाडा में बहुत नौकरियां और पैसा है ऐसे लोगों को ये वीडियो जरूर दिखाना.” वह लोगों से कहती हैं कि इस सच्चाई को दूसरों तक पहुंचाएं ताकि उनका भ्रम टूट जाए. देखें क्या है वीडियो में.

महिला कैमरा घुमाकर दिखाती हैं कि एक साधारण से जॉब ऑफिस के बाहर नौकरी ढूंढने वालों की लंबी कतार लगी हुई है. वह बताती हैं कि यहां सिर्फ इंटर्नशिप की कुछ (पांच-छह) ही जगहें हैं, लेकिन इसके बावजूद भारी भीड़ जमा है. दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों लोग नौकरी की उम्मीद में कतार में खड़े हैं. महिला कहती हैं, “यही है कनाडा की असली सच्चाई…अगर आप इसके लिए तैयार हैं तो ही कनाडा आएं…नहीं तो भारत ही बेहतर है.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola