इमरान खान की संसद सदस्यता छिनने से नाराज पीटीआई कार्यकर्ताओं का बवाल, कई जगहों पर पुलिस से भिड़े

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Oct 2022 9:12 PM

विज्ञापन

इमरान खान को अयोग्य करार देने से भड़के पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद एक्सप्रेस-वे को भी ब्लॉक कर दिया है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आसपास के कुछ और जगहों पर भी प्रदर्शन करने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.

विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आज यानी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य करार दे दिया है. आयोग ने उनकी पांच साल के लिए उनकी संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया है. चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इस्लाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा. इस दौरान पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.

एक्सप्रेस-वे किया जाम: इमरान खान को अयोग्य करार देने से भड़के पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद एक्सप्रेस-वे को भी ब्लॉक कर दिया है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आसपास के कुछ और जगहों पर भी प्रदर्शन करने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. कई जगहों पर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई.

आय को छिपाने का आरोप: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर विदेशी नेताओं से मिले उपहारों की बिक्री से हुई इनकम को छिपाने का आरोप है. इस फैसले के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान अगले पांच सालों तक संसद के सदस्य नहीं बन सकते. गौरतलब है कि इमरान के खिलाफ सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सांसदों ने अगस्त महीने में ही पाकिस्तान निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज की थी.

उच्च न्यायालय में दी जाएगी चुनौती: चुनाव आयोग के फैसले से बौखलाए पीटीआई के नेता और कार्यकर्ता जहां सड़क पर उतर गये हैं, वहीं इमरान खान की पार्टी के महासचिव असद उमर फैसले के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि वो फैसले को चुनौती देंगे. यहीं नहीं कई नेताओं ने तो फैसले के खिलाफ कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.

गौरतलब है कि विदेश यात्राओं को दौरान पूर्व पीएम को दूसरे देशों से कई मूल्यवान तोहफे मिले थे. जिसके तोषाखाना में जमा करा दिया गया था. इमरान खान पर आरोप है कि उसने रियायती दामों पर उन चीजों को खरीद कर महंगे दामों पर बेच दिया.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: इंटरपोल जनरल असेंबली में आतंकवाद पर भड़के अमित शाह, कहा- लड़नी होगी लंबी लड़ाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola