Video : एलन मस्क की 'नई पार्टी' पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो में देखें क्या कह दिया अमेरिकी राष्ट्रपति ने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Jul 2025 8:54 AM

विज्ञापन
US President Donald Trump
US President Donald Trump

Video : टेस्ला के मालिक एलन मस्क द्वारा ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे बेवकूफी भरा कदम बताते हुए कहा कि अमेरिका की दो-दलीय प्रणाली में तीसरी पार्टी सिर्फ भ्रम फैलाएगी. वीडियो में देखें ट्रंप ने क्या कहा?

विज्ञापन

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क की राजनीतिक पार्टी बनाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे ‘बकवास’ बताया है. ट्रंप ने कहा कि मस्क अब बेपटरी हो गए हैं. ट्रंप और मस्क के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं. मीडिया से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि तीसरी पार्टी शुरू करना पूरी तरह बकवास है. रिपब्लिकन पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली है. अमेरिका में हमेशा दो ही पार्टियों का सिस्टम रहा है. तीसरी पार्टी आने से केवल भ्रम पैदा होगा.” उन्होंने यह भी कहा, “…तीसरी पार्टी कभी सफल नहीं हुई, कोई मजाक कर सकता है, लेकिन यह सब बेकार है.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे एलन मस्क को पूरी तरह बेपटरी होते देख दुख हो रहा है, खासकर पिछले पांच हफ्तों में वह बिल्कुल बेलगाम होते नजर आ रहे हैं.”

मस्क ने नई पार्टी बनाने का किया  है ऐलान

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप से मतभेद के बाद उन्होंने बड़ा फैसला किया है. अमेरिकी नागरिकों को उनकी आजादी वापस दिलाने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई है. मस्क ने घोषणा की कि उन्होंने देश की दो-पक्षीय राजनीतिक व्यवस्था को चुनौती देने के लिए ‘अमेरिका पार्टी’ की स्थापना की है. एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मस्क ने लिखा, “आपको आपकी स्वतंत्रता लौटाने के लिए आज ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन किया गया है.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola