ePaper

US Election 2020: प्री-पोल सर्वे में बाइडेन को बढ़त, कहा- अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें डोनाल्ड ट्रंप

Updated at : 03 Nov 2020 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
US Election 2020: प्री-पोल सर्वे में बाइडेन को बढ़त, कहा- अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें डोनाल्ड ट्रंप

Cleveland : Democratic presidential candidate former Vice President Joe Biden salutes after speaking at a rally at Cleveland Burke Lakefront Airport, Monday, Nov. 2, 2020, in Cleveland. AP/PTI (AP02-11-2020_000217A)

US Election 2020 वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2020) के लिए वोटिंग से पहले कराये गये प्री पोल सर्वे में बढ़त के संकेत से उत्साहित जो बाइडेन (Joe Biden) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनकी जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि अब ट्रंप के बोरिया बिस्तरा बांधने का वक्त आ गया है. अमेरिका की जनता जानती है कि ट्रंप ने देश को कहां पहुंचा दिया है. बाइडेन को ट्रंप को कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) से निपटने में पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि देश से कोरोना को हटाना है तो पहले ट्रंप को हटाना होगा.

बाइडेन ने चुनाव की पूर्व संध्या पर पेनसिल्वेनिया में बड़ी जीत का दावा किया. पिट्सबर्ग में ‘ड्राइव इन’ (कार में बैठकर) रैली में बाइडेन ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि हम कल एक बड़ी जीत के लिए साथ आ रहे हैं.’ बाइडेन के भाषण की तवज्जो स्वास्थ्य देखभाल का विस्तार करने, आय असमानता और नस्लीय अन्याय के मुद्दे का निदान करने पर थी.

ओहायो और पेनसिल्वेनिया में सोमवार को चार कार्यक्रमों के बाद बाइडेन की आवाज बैठने लगी थी लेकिन वह फिर भी पूरे जोश में दिख रहे थे. बाइडेन ने सोमवार को पिट्सबर्ग में कहा कि ट्रंप ने पिछले चार साल में कोई काम नहीं किया. बाइडेन ने कहा, ‘वायरस को हराने की दिशा में पहला कदम डोनाल्ड ट्रंप की हार होगा.’

Also Read: US Election 2020: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, जानें कब आयेगा परिणाम

उन्होंने कहा, ‘मेरा संदेश सीधा है. इस देश को बदलने की ताकत आपके हाथों में है. डोनाल्ड ट्रंप कितनी भी कोशिश करें, मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वे देश के लोगों को मतदान करने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकते.’ बाइडेन ने कहा, ‘ट्रंप चाहते ही नहीं हैं कि आप सब मतदान करें. वह नहीं चाहते कि अमेरिका के लोग मतदान करें. उनका मानना है कि केवल अमीर लोगों को मतदान करना चाहिए और जब सभी अमेरिकी मतदान करेंगे, तो अमेरिका की बात सुनी जायेगी.’

उन्होंने कहा, ‘अब समय आ गया है कि डोनाल्ड ट्रंप अपना बोरिया बिस्तर बांध लें और घर जाएं.’ बाइडेन ने कहा, ‘हमने बहुत अराजकता देख ली. हमने बहुत नस्लवाद देख लिया. हमने बहुत ट्वीट, गुस्सा, घृणा और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार देख लिया. हमें बहुत काम करना है. यदि मुझे राष्ट्रपति चुना जाता है, तो हम काम करेंगे. हम पहले ही दिन से कोविड-19 को काबू करने के लिए काम करेंगे.’ उन्होंने ट्रंप पर अश्वेत अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola