US Attack Iran : क्या अमेरिका पर हमला करेगा ईरान? हवाई हमले के बाद फूटा गुस्सा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Jun 2025 8:22 AM
US Attack Iran
US Attack Iran : अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान का सरकारी मीडिया आक्रामक हो गया है. उसने चेतावनी दी है कि अब अमेरिकी नागरिक या सैनिक ईरान के निशाने पर होंगे. अमेरिका ने विमानों से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की प्रमुख न्यूक्लियर इनरिचमेंट सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं.
US Attack Iran : अमेरिका ने बी-2 बमवर्षक विमानों से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की. इससे ईरान बौखला गया है. ईरान ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्फाहान और नतांज परमाणु ठिकानों के पास विस्फोट और हमले देखे गए हैं. इसका जवाब दिया जाएगा. तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, एक ईरानी अधिकारी ने पुष्टि की है कि फोर्दो परमाणु स्थल के एक हिस्से पर दुश्मन के हवाई हमले हुए.
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का सरकारी मीडिया भी आक्रामक हो गया है. मीडिया ने चेतावनी दी है कि अब अमेरिकी नागरिक या सैनिक ईरान के निशाने पर होंगे. हमले के बाद ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने रविवार को कहा कि वह अपने राष्ट्रीय विकास को नहीं रोकेगा, जो उसके परमाणु कार्यक्रम का संकेत है. संगठन ने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा परमाणु ठिकानों पर किया गया हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने दोबारा हमला किया, तो अगला जवाब और भी ज्यादा घातक होने वाला है. ट्रंप ने कहा कि ईरान यह न सोचे कि अमेरिका कमजोर है. आगे के ठिकानों पर हमला करना हमारे लिए और भी आसान होगा, ईरान को इसकी गंभीरता समझने की जरूरत है.
अमेरिका और ट्रंप ने पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की : बेंजामिन नेतन्याहू
अमेरिका के हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के ट्रंप के फैसले को ‘इतिहास बदल देने वाला साहसिक कदम’ बताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं कि शक्ति से ही शांति आती है. पहले ताकत दिखाई जाती है, उसके बाद शांति स्थापित होती है. नेतन्याहू ने कहा कि आज रात अमेरिका और ट्रंप ने पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की है.
इजराइल के समर्थन में अमेरिका
ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु साइट्स पर सफलतापूर्वक हवाई हमले किए हैं. ये साइट्स हैं– फोर्डो, नतांज और इस्फहान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










