भूकंप पीड़ित तुर्की की ओर भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री के साथ जल्द रवाना होगी एनडीआरएफ की दो टीम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Feb 2023 3:57 PM
Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में आज यानी सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण कई इमारते ढह गई. कुदरत के इस कहर में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, विपत्ति की घड़ी में भारत ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
Turkey Earthquake: भीषण भूकंप से तुर्की कराह रहा है. 200 से ज्यादा लोग भूकंप में मारे गए हैं. आने वाले समय में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. वहीं, तुर्की की मदद के लिए भारत आगे आया है. भीषण भूकंप से निपटने के लिए भारत ने सहायता मिशन तैयार कर लिया है. पीड़ितों की सहायता के लिए भारत की ओर से एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी जा रही हैं. इसके अलावा भारत दवाओं के साथ-साथ बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेज रहा है.
पीएमओ में हुई बैठक: तुर्की में भूकंप से मची तबाही को लेकर भारत ने गहरी चिंता और शोक जताया है. पीएमओ ने भूकंप को लेकर आज यानी सोमवार को एक अहम बैठक की गई. बैठक में राहत सामग्री से लेकर अन्य मदद देने की रूपरेखा तैयार की गई. गौरतलब है कि पीएम मोदी तुर्की में आये भूकंप से मची तबाही और उसमें मारे गए लोगों के लिए शोक जता चुके हैं. उन्होंने इस आपदा में भारत की तरफ से हर संभव मदद की घोषणा की है.
काहिरा तक महसूस किए भूकंप के झटके: गौरतलब है कि दक्षिणपूर्वी तुर्की और सीरिया में आज यानी सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई इमारतें ढह गईं. भूकंप के कारण 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके काहिरा तक महसूस किए गए. इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर में गजियांतेप शहर के उत्तर में था.
Also Read: Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही, 200 से ज्यादा की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










