पाक-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव की स्थिति, पाकिस्तान में घुसने की तैयारी में अफगानिस्तान लड़ाके!

A Pakistani soldier in South Waziristan, Pakistan in October 2009. Pakistani officials are concerned that Afghan militants are pouring across the border. The Obama administration is stepping up pressure on Pakistan to expand and reorient its fight against the Taliban and al- Qaida, warning that failing to do so would undercut the new strategy and troop increase for Afghanistan that President Barack Obama is preparing to approve, American officials say. (Tyler Hicks/The New York Times)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के के बॉर्डर पर लड़ाकू हेलीकॉप्टर की तैनाती से तनाव का माहौल पैदा हो गया है. पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के के बॉर्डर पर लड़ाकू हेलीकॉप्टर की तैनाती से तनाव का माहौल पैदा हो गया है. वहीं पाकिस्तान की ओर से दावा किया जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उससे जुड़े संगठनों के आतंकवादी अफगानिस्तान सीमा से घुसने पाकिस्तान में की तैयारी में हैं. इसको लेकर बॉर्डर पर तनाव पैदा हो गया है.
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि, ये आतंकवादी अफगानिस्तान में ट्रेनिंग करने के बाद वापस पाकिस्तान आ रहे हैं. पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं. इस बाबत पाकिस्तानी सेना ने बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें स्पेशल फोर्स का जवान पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर पर मशीन गन के साथ हेलीकॉप्टर में दिखाई दे रहा है.
पाकिस्तान की इंटेलिजेंस विंग ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों के फोटो जारी किए हैं जो पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. जारी किए गए फोटो में इन आतंकवादियों की पोजीशन पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर कंटीली बाड़ के समीप बताई गई है. एक फोटो में पाकिस्तानी फौज की एक चौकी भी नजर आ रही है. इन आतंकियों के पास जो हथियार नजर आ रहे हैं, उन पर पाकिस्तान का कहना है कि ये वो हथियार हैं जो अमेरिका अफगानिस्तान से जाते समय वहां छोड़ गया था.
इसके पहले भी अफगानिस्तान पाकिस्तान बॉर्डर पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो चुकी हैं. पाकिस्तान प्रशासन ने यह दावा भी किया है कि आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान में तालिबान के इशारे पर और आतंकी संगठन उससे जुड़ते जा रहे हैं. आरोप है कि इन संगठनों के लोग अफगानिस्तान में मौजूद हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




