Storm Floris Warning: तूफान ‘फ्लोरिस’ मचायेगा कहर, उठेंगी बड़ी लहरें, 137 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ट्रेन रद्द

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Aug 2025 5:00 PM

विज्ञापन

Scotland Storm Floris

Storm Floris Warning: स्कॉटलैंड में दुर्लभ ग्रीष्मकालीन तूफान ‘फ्लोरिस’ का खतरा मंडराने लगा है. जिसके चलते प्रशासन ने ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं, पार्क बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घरों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Storm Floris Warning: ब्रिटेन के मौसम विभाग ने स्कॉटलैंड के लिए ‘एम्बर’ स्तर की चेतावनी जारी की है, जिसका अर्थ है कि तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा हो सकता है, विशेषकर तटीय इलाकों में जहां बड़ी लहरें उठ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की वजह से हवा की गति 137 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

स्कॉटलैंड में पर्यटकों पर मंडराया खतरा

तूफान ऐसे समय आया है जब स्कॉटलैंड में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. राजधानी एडिनबरा में जारी विश्व प्रसिद्ध ‘एडिनबरा फ्रिंज फेस्टिवल’ और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में हजारों लोग भाग ले रहे हैं. शहर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक ‘एडिनबरा मिलिट्री टैटू’ ने सोमवार को एडिनबरा कैसल में होने वाला बैगपाइपर और ड्रमवादकों की प्रस्तुति रद्द कर दी है.

ट्रेन और नौका सेवाएं रद्द

स्कॉटलैंड में कई ट्रेन सेवाएं और कुछ नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और उत्तरी इंग्लैंड के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है. स्कॉटलैंड सरकार की मंत्री एंजेला कॉन्स्टेंस ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, ‘‘इस स्थिति को गर्मियों की बजाय सर्दियों की स्थिति की तरह देखें. कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास गर्म कपड़े, खाना, पानी, पर्याप्त ईंधन और पूरी तरह से चार्ज मोबाइल फोन हो.’’

ये भी पढ़ें: Heavy Rain: अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश का कहर, आ गया IMD का अलर्ट

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola