घड़ी बनी फरिश्ता, स्मार्टवॉच के एक अलर्ट ने बचा ली व्यक्ति की जान

Updated:
विज्ञापन
Photo : AI

Photo : AI

तकनीक अब सिर्फ सुविधा का जरिया नहीं, बल्कि आपात स्थिति में जीवन बचाने की उम्मीद बन गई है. अमेरिका के ओहियो में एप्पल वॉच (Apple Watch) के फॉल डिटेक्शन फीचर ने एक व्यक्ति के बेहोश होकर गिरने पर तुरंत इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर उसकी जान बचा ली.

विज्ञापन

Apple Watch Fall Detection : तकनीक अब केवल समय देखने या दैनिक काम निपटाने का माध्यम नहीं रही, बल्कि आपात स्थितियों में जीवन रक्षक साबित हो रही है. अमेरिका के ओहियो में हुई एक घटना ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है. यहां अपने घर के बाहर काम करते समय अचानक बेहोश होकर गिरे एक व्यक्ति की जान उसकी स्मार्टवॉच के स्मार्ट अलर्ट फीचर ने बचा ली. सही समय पर मेडिकल टीम के पहुंचने से व्यक्ति को तुरंत इलाज मिल सका और उसकी जान बच गई.

​बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे मोहम्मद इस्लाम

​ओहियो निवासी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि घटना वाले दिन जब वे घर का कचरा बाहर फेंकने निकले थे, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े. वे घर में पूरी तरह अकेले थे और काफी देर तक अचेत पड़े रहे. होश आने पर उन्होंने उठने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. इसी दौरान उनके हाथ में बंधी एप्पल वॉच ने शरीर में अचानक हुए इस भारी झटके और गिरने को भांप लिया और तुरंत अपना इमरजेंसी फीचर एक्टिवेट कर दिया.

​इमरजेंसी सेवाओं को खुद चला गया कॉल

​एप्पल वॉच में मौजूद 'फॉल डिटेक्शन' फीचर ने व्यक्ति के गिरने के तुरंत बाद कलाई पर कंपन (वाइब्रेशन) किया और स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई. जब 30 सेकंड तक शरीर में कोई हलचल नहीं हुई और वॉच को कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वॉच ने खुद ही स्थानीय इमरजेंसी नंबर पर कॉल लगा दी. इसके साथ ही वॉच ने मोहम्मद इस्लाम की सटीक लोकेशन और घटना का संदेश उनके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भी तुरंत भेज दिया.

​अस्पताल में डॉक्टरों को मिले ब्रेन क्लॉट के लक्षण

​वॉच के ऑटोमैटिक अलर्ट के बाद इमरजेंसी सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मोहम्मद इस्लाम को तत्काल यूनिवर्सिटी ऑफिस सिंसिनाटी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके दिमाग में खून के थक्के (ब्लड क्लॉट्स) जम गए थे, जो जानलेवा साबित हो सकते थे. डॉक्टरों का कहना है कि अगर वॉच से सही समय पर इमरजेंसी अलर्ट न मिलता, तो समय पर इलाज न मिलने से स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी.

​कैसे काम करता है यह 'फॉल डिटेक्शन' फीचर?

​स्मार्टवॉच का यह फीचर यूजर के अचानक जोर से गिरने या झटके का अहसास होते ही एक्टिवेट हो जाता है. गिरने पर वॉच 30 सेकंड का काउंटडाउन शुरू करती है और बीप की आवाज के साथ वाइब्रेट होती है. अगर यूजर 1 मिनट तक कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, तो वॉच खुद-ब-खुद इमरजेंसी सर्विसेज को कॉल कर देती है. एप्पल वॉच एसई, सीरीज 4 या उससे ऊपर के मॉडल्स में 55 साल से अधिक उम्र के यूज़र्स के लिए यह फीचर अपने आप ऑन रहता है, जबकि अन्य यूज़र्स इसे सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : जल्द खत्म हो सकता है गाजा युद्ध: ट्रंप का दावा- हमास हथियार छोड़ेगा, धीरे-धीरे हटेगी इजरायली सेना


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola