Singer Arrested : बिना हिजाब के ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने पर सिंगर अरेस्ट, देखें कैसे कपड़े पहनी थी अहमदी

Updated:
विज्ञापन
Parastoo Ahmadyr arrest

सिंगर पारस्तू अहमदी

Singer Arrested : ईरानी सिंगर को अरेस्ट केवल इसलिए किया गया है, क्योंकि उसने बिना हिजाब पहने YouTube पर ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया. जानें पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Singer Arrested : ईरानी सिंगर को अरेस्ट किया गया है. ईरानी अधिकारियों ने 27 वर्षीय सिंगर पारस्तू अहमदी पर शनिवार को कार्रवाई की. सिंगर को अरेस्ट इसलिए किया गया, क्योंकि उन्होंने बिना हिजाब पहने YouTube पर ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया था. बुधवार को YouTube पर अपलोड किए गए वीडियो में अहमदी 4 मेल म्यूजिशियन के साथ नजर आ रहीं हैं. उन्होंने एक लंबी काली स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है.

YouTube पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,”मैं परस्तू हूं, एक लड़की जो अपने फैंस के लिए गाना चाहती है. यह एक ऐसा अधिकार है जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है. उस भूमि के लिए गाना जिसे दिल से प्यार करती हूं. यहां, हमारे प्यारे ईरान के इस हिस्से में, जहां इतिहास और हमारे मिथक आपस में जुड़े हुए हैं. इस ऑनलाइन म्यूजिक कार्यक्रम में आप मेरी आवाज सुनें. मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने इन कठिन परिस्थितियों में मेरा साथ दिया है.”

अहमदी के वकील ने क्या कहा?

ईरानी वकील मिलाद पनाहीपुर के अनुसार, शनिवार को अहमदी को माज़ंदरान प्रांत की राजधानी सारी में हिरासत में लिया गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने वकील के हवाले से बताया, ”हमें अहमदी के खिलाफ आरोपों के बारे में नहीं पता है. उन्हें किस वजह से गिरफ्तार किया गया ये हमें नहीं पता. हम कानूनी अधिकारियों के जरिए मामले की जांच में लगे हुए हैं. पनाहीपुर ने यह भी पुष्टि की कि अहमदी के बैंड के दो सदस्यों- सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार को उसी दिन तेहरान में उनके संगीत स्टूडियो से गिरफ्तार किया जा चुका है.

Read Also : Prince Of Iran With Israel: ईरान के निर्वासित राजकुमार करेंगे तख्तापलट? सदमे में क्यों तेहरान 

वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसपर 65 हजार लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर व्यूअर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगा सिंगर की तारीफ कर रहे हैं जबकि कई लोग निगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं. कोर्ट में सिंगर के ऑनलाइन शो के एक दिन बाद गुरुवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola