Sheikh Hasina Call leaked : कौन है तनवीर जिसको शेख हसीना ने बताया अपना प्लान?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Sep 2024 9:30 AM
Sheikh Hasina call leaked
Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना क्या वापस अपने देश वापसी का प्लान बना रहीं हैं. उनके फोन कॉल लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है.
Sheikh Hasina Call leaked : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का फोन कॉल लीक होने की खबर आ रही है. इस खबर ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. 10 मिनट के फोन कॉल लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है. इस संबंध में dhakatribune.com ने खबर प्रकाशित की है जिसमें कई बातों को जिक्र है, हालांकि इस बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वायरल बातचीत में निर्वासन के दौरान अवामी लीग नेता के सामने आने वाली चुनौतियों और विदेश में पार्टी के वफादार नेताओं के साथ हसीना के संबंधों के बारे में जानकारी दी गई है. कथित तौर पर यह बातचीत हसीना और तनवीर नामक एक व्यक्ति के बीच हुई, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहता है. बताया जा रहा है कि वह ढाका के कामरंगिरचर क्षेत्र का रहने वाला है और पार्टी का सच्चा सिपाही है.
तनवीर आखिर है कौन है?
न्यूज आउटलेट कालबेला ने खुलासा किया है कि हसीना से बात करने वाले व्यक्ति तनवीर का पूरा नाम मोहम्मद तनवीर कैसर है. रिपोर्ट के अनुसार, तनवीर, जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक शरण मांग रहा है, उसने दावा किया है कि बांग्लादेश में अवामी लीग सरकार द्वारा उसे ‘यातना’ दी गई थी. कालबेला के अनुसार, तनवीर 4 जून, 2019 को लॉस एंजिल्स से अमेरिका पहुंचा और उसका बांग्लादेशी पासपोर्ट जनवरी 2021 में समाप्त हो गया.
Read Also : Bangladesh News: शेख हसीना वापस लौटेंगी बांग्लादेश? फोन कॉल लीक होने के बाद मचा हड़कंप
क्या बात हुई तनवीर और शेख हसीना के बीच?
फोन कॉल में, तनवीर ने शेख हसीना को अवामी लीग के नेताओं के सामने आने वाली चुनौतियों के संबंध में जानकारी दी. उसने कहा कि कई कानूनी मामलों के कारण नेता अपने निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर रहने के लिए मजबूर हैं. इसके जवाब में, हसीना ने कानूनी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए बताया कि उनपर खुद 113 मामले डाल दिए गए हैं. हसीना ने कहा कि सभी के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज हैं. लीक हुई बातचीत हसीना और उनके विदेश समर्थकों की राजनीतिक रणनीति पर भी प्रकाश डालती है. बातचीत लीक होने के बाद सवाल उठ रहा है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना क्या वापस अपने देश वापसी का प्लान बना रहीं हैं? ऐसा इसलिए क्यों इस बात को लीक कॉल में सुना जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










