भारत-तालिबान के बीच पहली उच्चस्तरीय बातचीत, विश्वास और सहयोग पर हुई चर्चा

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 May 2025 9:37 AM

विज्ञापन

S jaishankar first time talk on call with taliban foreign minister amir khan muttaqi

S Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अफगानिस्तान के तालिबान कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीन खान मुत्ताकी के बीच गुरुवार को फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, आपसी सहयोग और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

S. Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अफगानिस्तान के तालिबान कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीन खान मुत्ताकी के बीच 15 मई को फोन पर बातचीत हुई, इस बातचीत का मुख्य केंद्र भारत और अफगान के रिश्ते, आपसी सहयोग और पहलगाम आतंकवादी हमला रहा. यह पहला मौका था जब तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच बातचीत हुई. इससे पहले जनवरी में तालिबान विदेश मंत्री और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री की मुलाकात दुबई में हुई थी. फोन पर हुई इस बातचीत के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी.

विदेश मंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “आज शाम कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी से अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की, इसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं.” पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद भारत द्वारा हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदुर चलाया गया. इस ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों के कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

मुत्ताकी ने सभी अफवाहों को किया खारिज

जयशंकर ने बताया कि मुत्ताकी ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज किया, जिन्हें भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में फुट डालने के मकसद से फैलाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि मुत्ताकी ने इस आरोप को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि भारत ने तालिबान को ‘फर्जी हमला’ करने के लिए इस्तेमाल किया.

बातचीत में जयशंकर ने अफगान जनता के साथ भारत की पारंपरिक दोस्ती और विकास में सहयोग जारी रखने की इच्छा जताई. वहीं तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच व्यापार, कूटनीतिक संबंध और चाबहार पोर्ट के उपयोग को लेकर बातचीत हुई. मुत्ताकी ने भारत को एक अहम पड़ोसी और क्षेत्रीय शक्ति बताया है. उन्होंने अफगान व्यापारियों और मरीजों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान करने की अपील की, साथ ही भारत में बंद अफगान कैदियों की रिहाई और वापसी की मांग भी रखी. विदेश मंत्री जयशंकर ने आश्वासन दिया है कि इन सभी मुद्दों पर भारत गंभीरता से ध्यान देगा और उचित कदम उठाएगा.

यह भी पढ़े: Turkey Azerbaijan: क्या तुर्की-अजरबैजान जानें पर रोक लगाएगा भारत? क्या है मोदी सरकार का अगला कदम

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola