Russia Ukraine War : 'युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव', जो बाइडेन पर व्लादिमीर पुतिन का पलटवार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Feb 2023 4:53 PM

विज्ञापन

Russia Ukraine War : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि क्रेन में अमेरिका ने सीरिया-ईराक जैसा खेल खेला है.

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने वार्षिक संबोधन में पश्चिमी देशों के खिलाफ संघर्ष को भड़काने का आरोप लगाया है. व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने अलग ही माहौल बनाया है. यूक्रेन ने समय की बर्बादी की.

बाइडेन पर पुतिन ने पलटवार करते हुए कहा कि यूक्रेन में अमेरिका ने सीरिया-ईराक जैसा खेल खेला है. हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत अलग ही खेल चल रहा था.


पुतिन ने देश के लोगों की सुरक्षा को अहम बताया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूस की संसद को संबोधित किया और अमेरिका को जमकर कोसा. पुतिन ने अपने देश के लोगों की सुरक्षा को अहम बताया और युद्ध से जुड़ी कई घोषणाएं की. अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि वह ऐसे वक्त देश को संबोधित कर रहे हैं जब देश मुश्किलों भरा है और अहम है. पूरी दुनिया में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन को आजाद कराने की जंग कर रहा था. पुतिन ने पश्चिमी देशों पर भी जमकर हमला किया.

नाटो के साथ शांति वार्ता

पुतिन ने कहा कि मॉस्को ने नाटो के साथ शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया था लेकिन नाटो ने इस पर सकारात्मक जवाब नहीं दिया.

Also Read: व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की बातचीत के बाद रूस बरसा रहा है यूक्रेन पर मिसाइल
तो रूस भी ऐसा करने के लिए तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पश्चिमी देशों की आलोचना की. पुतिन ने कहा कि अगर अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण करता है, तो रूस भी ऐसा करने के लिए तैयार है. पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यह वे (देश) हैं, जिन्होंने युद्ध शुरू किया…और हम इसे खत्म करने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं. राष्ट्रपति के संबोधन का रूस के सभी सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारण किया गया.

युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश जानते हैं कि ‘‘युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके दुष्प्रचार हमले शुरू किये रूसी संस्कृति, धर्म और मूल्यों पर हमला किया. युद्ध को जायज बताते हुए पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना यूक्रेन के क्षेत्रों में नागरिकों की रक्षा कर रही है. राष्ट्रपति ने कहा कि हम लोगों के जीवन, अपने घर की रक्षा कर रहे हैं…और पश्चिम वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola