गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले ऋषि सुनक ने कलावा बांधकर दिया भाषण, खूब वायरल हो रहा है फोटो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Oct 2022 2:16 PM

विज्ञापन

ऐसे कई मौकों पर सुनक ने कहा है कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं लेकिन धर्म से वो हिन्दू हैं. उन्होंने हिन्दू होने पर कई मौके पर गर्व भी जताया था. 2020 में जब सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने थे तो उन्होंने भगवद्गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण किया था. दिवाली के मौके पर उन्होंने दीये भी जलाये थे.

विज्ञापन

ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक का कलावा बांधे भाषण देने वाला फोटो खूब वायरल हो रहा है. ब्रिटेन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपने पहले भाषण के दौरान सुनक लाल कलावा या मौली धागा पहने हुए थे. कलावा की हिन्दू धर्म में खास मान्यता है. विशेषकर शुभ अवसरों के मौके पर. जाहिर है सुनक का जन्म और शिक्षा दीक्षा पश्चिमी सभ्यता में हुआ है लेकिन अपने धर्म को लेकर वो बहुत जागरूक हैं. उन्होंने पहली बार शपथ भी गीता पर हाथ रखकर लिया था.

हिन्दू धर्म को बतायी थी अपनी पहचान: ऐसे कई मौकों पर सुनक ने कहा है कि वो ब्रिटिश नागरिक हैं लेकिन धर्म से वो हिन्दू हैं. उन्होंने हिन्दू होने पर कई मौके पर गर्व भी जताया था. इसके अलावा सुनक धर्म में विश्वास करने वाले व्यक्ति हैं. 2020 में जब सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने थे तो उन्होंने भगवद्गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण किया था. दिवाली के मौके पर उन्होंने दीये भी जलाये थे.

ऋषि सुनक से पहले लिज ट्रेस इंग्लैंड की पीएम बनी थी. लेकिन महज 45 दिनों में उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद एक बार फिर ब्रिटेन में पीएम की रेस शुरू हो गई. जिसमें सुनक के अलावा पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन का भी नाम सामने आ रहा था, लेकिन जॉनसन के नाम वापस ले लेने के बाद सुनक की पीएम बनना तय हो गया था.

भारत में दिवाली का उत्साह दोगुना: गौरतलब है कि जिस ब्रिटेन ने भारत के ऊपर करीब 200 सालों तक राज किया उस देश में किसी भारतीय मूल का शख्स अगर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचता है तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. यहीं कारनामा किया है ऋषि सुनक ने. ब्रिटेन को वे पहले भारतीय पीएम हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के 210 सालों के इतिहास में सुनक सबसे कम उम्र के पीएम बने हैं. 

Also Read: राहुल ही दे सकते हैं PM मोदी को टक्कर, बोले अशोक गहलोत- मुश्किल घड़ी में सोनिया ने दिया कुशल नेतृत्व

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola