PM Modi Brazil Visit : भारत माता की जय से पीएम मोदी का स्वागत, जानें कितने भारतीय रहते हैं ब्राजील में

PM Modi in Brazil
PM Modi Brazil Visit : प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील पहुंच चुके हैं. 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वह हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. उनका स्वागत "भारत माता की जय" के नारों से किया गया. राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए राजधानी ब्रासीलिया पीएम मोदी जाएंगे. ब्राजील में भारतीय समुदाय की अनुमानित संख्या कितनी है? जानें यहां.
PM Modi Brazil Visit : प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय यात्रा पर ब्राजील पहुंचे हैं. यहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री गैलेओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया. यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा, ‘‘ब्राजील के रियो डी जिनेरियो पहुंचा हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और बाद में राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा. इस यात्रा के दौरान सकारात्मक बैठकों और बातचीत की उम्मीद है.’’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रिक्स साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध! प्रधानमंत्री मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील के रियो डी जिनेरियो पहुंचे.’’ प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत “भारत माता की जय” के नारों से किया. मोदी ने वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी की. प्रधानमंत्री का स्वागत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया.
ब्राजील में कितने भरतीय रहते हैं?
ब्राजील में भारतीय समुदाय की अनुमानित संख्या लगभग 5,000 है, जो मुख्य रूप से भारत से आए अप्रवासी या प्रवासी भारतीय हैं. इस बात की जानकारी https://www.cgisaopaulo.gov.in/ में दी गई है. इनका अधिकांश हिस्सा साओ पाउलो, रियो डी जेनेरो और मानेउस जैसे शहरों में रहता है. साओ पाउलो राज्य और साओ पाउलो शहर में लगभग 2500-3000 भारतीयों के रहने का अनुमान है. पहले रियो डी जेनेरो में कई भारतीय पेशेवर तेल और गैस क्षेत्र में काम करते थे, लेकिन पिछले दशक की आर्थिक मंदी के कारण यहां भारतीय समुदाय की संख्या में कमी देखने को मिली.
ब्राजील में क्या काम करते हैं भारतीय
ब्राजील में भारतीय समुदाय में मुख्यतः पेशेवर, व्यापारी, वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल हैं, जो विभिन्न विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में कार्यरत हैं. कुछ भारतीय व्यापार (विशेष रूप से वस्त्र और उपभोक्ता वस्तुएं) करते हैं. हालांकि, ब्राजील में एनआरआई समुदाय में अधिकांश लोग भारतीय कंपनियों के स्थानीय कार्यालयों में काम करते हैं. खासकर आईटी और फार्मा क्षेत्रों में ये काम करते हैं. ब्राजील में प्रमुख भारतीय कंपनियों में TCS, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल, महिंद्रा, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज़, एकॉर्ड, आदित्य बिड़ला समूह, UPL और स्टरलाइट शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










