पाकिस्तान के विदेश मामलों के जानकार ने दिल खोलकर की भारत की तारीफ, कहा- हर तरफ दिख रहा विकास, देखें VIDEO

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

उजैर ने कहा कि उन्हें यह देखकर काफी हैरानी हुई कि लोग एक दुकान पर कचौड़ी खा कर बिना पैसे दिए जा रहे हैं. अचरज में आकर उन्होंने अपने दोस्त से इसके बारे में पूछा. इसके बाद उनके दोस्त ने बताया कि दरअसल, कचौड़ी वाले क्‍यूआर की मदद से अपनी पेमेंट ले रहा था.

विज्ञापन

पाकिस्तान के जाने-माने विदेश नीति मामलों के जानकार उजैर यूनुस ने भारत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है. बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ डिजिटल क्षेत्र में भारत ने काफी तरक्की कर ली है. यूनुस ने कहा कि भारत इतनी तेजी से बदल रहा है जिसकी बराबरी करनी भी मुश्किल है. दरअसल, कुछ दिन पहले उजैर भारत आये थे. भारत यात्रा में उन्होंने जो अनुभव किए उसी के आधार पर उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी भारत यात्रा में मैंने एक नया भारत को देखा है, जो तेजी से विकास कर रहा है.

शेयर किए अपने अनुभव: अपने अनुभव साझा करते हुए उजैर ने कहा कि भारत में वो एक दुकान पर गये, जहां लोग सामान खरीद रहे थे और डिजिटल भुगतान कर रहे थे. उन्होंने कहा मोची, सब्जी वाले सब लोगों के पास क्यूआर कोड था. सभी डिजिटल पेमेंट से लेन-देन कर रहे थे. उजैर का यह इंटरव्यू द पाकिस्तान एक्‍सपीरियंस नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मौजूद है. अपने इंटरव्यू में उजैर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में भारत के खिलाफ एक माहौल तैयार किया गया है जो नफरत की राजनीति से प्रेरित है.

भारत में दिख रहा है हर तरफ विकास: अपने इंटरव्यू और भारत यात्रा में जो उन्होंने महसूस किया उसके आधार पर उजैर ने कहा कि भारत में इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है. भारत में हर तरफ विकास दिखाई भी दे रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत में डिजिटल क्रांति देखने को मिल रही हैं वो कैशलेस इकोनॉमी भारत को पूरी तरह से बदल दी है. उन्होंने कहा कि भारत एक पॉजिटिव एनर्जी के साथ आगे बढ़ रहा है, और यह हर तरफ दिखाई दे रहा है. उजैर ने दिल खोलकर भारत की तारीफ की है.

कैशलेस ट्रांजेक्शन देखकर हैरान हुए उजेर: अपने इंटरव्यू में उजैर ने कहा कि उन्हें यह देखकर काफी हैरानी हुई कि लोग एक दुकान पर कचौड़ी खाकर बिना पैसे दिए जा रहे हैं. अचरज में आकर उन्होंने अपने दोस्त से इसके बारे में पूछा. इसके बाद उनके दोस्त ने बताया कि दरअसल, कचौड़ी वाले क्‍यूआर की मदद से अपनी पेमेंट ले रहा है. उजैर बताया कि उन्होंने जिज्ञासावश अपने दोस्त से पूछा कि लेकिन दुकानदार तो देख ही नहीं रहा कि कौन पेमेंट दे रहा है और कौन नहीं. इसपर उनके दोस्त ने बताया कि दरअसल दुकानदार के अकाउंट में पैसे जाते ही स्‍मार्ट स्‍पीकर से पेमेंट रिसीव की आवाज आती है, साथ ही कितने पैसे मिले इसकी भी जानकारी मिल जाती है. यह सब देख उजैर ने कहा कि ऐसा भारत में ऐसा लगा कि वह अचानक से भविष्य में आ गये हैं.

उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल क्रांति हर तरफ दिखाई दे रही हैं. मोची से लेकर पकौड़ी वाले तक डिजिटल पेमेंट से ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत में कैश का लगभग न के बराबर उपयोग किया जा रहा है. छोटे-छोटे दुकानों में भी क्यूआर कोड लगा हुआ है. जहां से कैशलेस ट्रांजेक्शन हो रहा है. उनके मुताबिक पाकिस्तान में अभी तक 5जी नेटवर्क भी नहीं आया है. भारत पाकिस्तान से बहुत आगे है. भारत में हर जगह विकास दिख रहा है.

अपने पुश्तैनी गांव भी गये उजैर: अपने इंटरव्यू में उजैर ने कहा कि उन्होंने दिल्‍ली, गोवा, मुंबई, आगरा और राजकोट की यात्राएं की. अपने पुश्तैनी गांव भी गये. राजकोट स्थित अपने पुश्तैनी गांव घेड बगसरा में पहुंचकर उन्हें घोर अचरज हुआ. उजैर ने बताया कि पूरे गांव में 4 जी नेटवर्क आ रही था. गांव में उन्होंने उस दरगाह का भी दौरा किया जहां पर उनके पूर्वजों को दफनाया गया था. अपने इंटरव्यू में उजैर ने गोविंद भाई का भी जिक्र करते हुए कहा कि गोविंद भाई उन्हें अपने घर ले गये थे. गोविंद भाई ने उन्हें उनके पूर्वजों के घर तक का सफर कराया. उजैर ने कहा कि उन्हें यह देखकर भी आश्चर्य हुआ की करीब 5 सौ साल पुरानी दरगाह को आज भी बहुत संजो कर रखा गया है. उन्होंने पूरे इंटरव्यू में भारत की जमकर तारीफ की है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola