आम चुनाव के ठीक पहले पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए

Updated:
विज्ञापन
आम चुनाव के ठीक पहले पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए

Security officials examine the scene of a deadly bomb explosion in Quetta, Pakistan, Thursday, Feb. 1, 2024. (AP/PTI)(AP02_01_2024_000322B)

पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला किया गया जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं. जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले की खबर आ रही है जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए है. यह हमला देश में आम चुनाव के ठीक पहले किया गया है. एक अधिकारी ने मामले को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि डेरा इस्माइल खान के चोडवान पुलिस स्टेशन पर सोमवार देर रात हमला किया गया है. इस हमले में दस पुलिसकर्मी मारे गये हैं जबकि छह घायल हो गए.

चुनाव के ठीक पहले किया गया आतंकी हमला

आपको बता दें कि यह हमला 8 फरवरी (गुरुवार) को होने वाले आम चुनाव से तीन दिन पहले आतंकियों के द्वारा किया गया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) नासिर महमूद के हवाले से पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी वेबसाइट ने खबर दी है. खबर में कहा गया है कि हताहतों की संख्या की ठोस जानकारी अभी नहीं दी जा सकती. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा चिंता बढ़ गई हैं क्योंकि दोनों प्रांतों में पिछले कुछ दिनों में कई हमले हुए हैं.

Also Read: पाकिस्तान: ‘कैदी नंबर 804’ को एआई का सहारा, जानें इमरान खान कैसे चुनाव में यूज कर रहे हैं नई टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola