Pakistan News: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, साथ ही कही ये बात
Pakistan News Updates: शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुन लिये गये हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ‘तबीयत खराब’ होने की शिकायत की. शरीफ को अल्वी द्वारा शपथ दिलाया जाना प्रस्तावित था. ताजा घटनाक्रम के लिए बने रहें हमारे साथ
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर शहबाज शरीफ को बधाई…भारत शांति और स्थिरता चाहता है जहां पर आतंक के लिए कोई स्थान ना हो.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति की ‘तबीयत बिगड़ी’
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए शहबाज शरीफ के शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ‘तबीयत खराब’ होने की शिकायत की. शरीफ को अल्वी द्वारा शपथ दिलाया जाना प्रस्तावित था. अल्वी अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अपदस्थ किये गये इमरान खान की पार्टी के सदस्य थे. राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की है. चिकित्सकों ने उनकी गहनता से जांच की और उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है.’ हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा या नहीं?
पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष की फिसली जुबान
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक की सोमवार को उस समय जुबान फिसल गयी, जब उन्होंने इमरान खान के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए एक महत्वपूर्ण सत्र के दौरान शहबाज शरीफ की बजाय अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाम का उच्चारण किया. हालांकि, बाद में उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांग ली.
इमरान खान का नेशनल असेंबली से इस्तीफा, कही ये बात
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे ‘चोरों’ के साथ सदन में नहीं बैठ सकते.
सायरा बानो पाकिस्तान में विपक्ष की नेता बनीं
पाकिस्तान में इमरान खान की सत्ता जाने के बाद शहबाज शरीफ नये प्रधानमंत्री चुन लिये गये हैं. पीटीआई के सभी सांसदों के नेशनल असेंबली से इस्तीफा के बाद सायरा बानो पाकिस्तान में विपक्ष की नेता चुनी गयीं हैं.
शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये
शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुन लिये गये हैं. आज रात 8 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. दूसरी तरफ, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए