Pakistan News: 16 घंटे बाद भी नहीं बुझी कराची के मॉल में लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jan 2026 8:41 PM
कराची के एक मॉल में भीषण आग लगी
Pakistan News: शनिवार देर रात पाकिस्तान के कराची स्थित गुल मॉल में लगी आग 16 घंटे बाद अब भी धधक रही है. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, 20 से ज्यादा झुलस गए हैं. राहत और बचाव जारी है, लेकिन मॉल के अंदर फैले धुएं और हीट के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है.
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग बीते 16 घंटे से धधक रही है. अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग से झुलसकर अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग झुलस गए हैं. एक अग्निशमन कर्मी ने बताया कि अभी भी कई लोग मॉल के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंध के आईजी जावेद आलम ओधो ने बताया कि एमए जिन्ना मार्ग स्थित गुल प्लाजा में शनिवार देर रात आग लग गई थी. बचाव दल रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता हसनुल हसीब खान ने बताया कि मॉल से बाहर निकाले गए करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
16 घंटे से जल रहा मॉल
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के 16 घंटे बाद भी दमकलकर्मी और बचाव दल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आईजी असलम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट आग लगने की संभावना है. न्यूज इंटरनेशनल पोर्टल ने दमकलकर्मियों के हवाले से बताया कि मॉल में खिड़कियां कम होने के कारण इमारत के अंदर धुआं भर गया है, जिससे बचाव कार्य में बाधा आ रही है.
करीब 1.75 एकड़ में फैला है मॉल
कराची का यह शॉपिंग मॉल करीब 1.75 एकड़ में फैला हुआ है. यह करीब एक फुटबॉल मैदान जितना बड़ा है. आग के कारण इस इमारत को बहुत अधिक क्षति पहुंची है. पूरे इमारत में धुआं फैला हुआ है. सिंध के श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री सईद गनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब भी इस बात की संभावना है कि इमारत के अंदर कई लोग मौजूद हों. वहीं, दक्षिण जिले के डीसी खोसो ने जियो न्यूज को बताया कि ऐसी आशंका है कि लोग पहली और मेजेनाइन मंजिलों पर फंसे हुए हैं. बचाव दल इन मंजिलों तक नहीं पहुंच पाए हैं.
घटना की जांच और आग के कारणों का पता लगाने का निर्देश
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कराची के आयुक्त हसन नकवी को घटना की तत्काल जांच करने और आग लगने के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है. खान ने कहा- इमारत की बनावट काफी जटिल है. मॉल में सैकड़ों दुकानें हैं कई तहखाना भी बने हुए हैं, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही है.
80 के दशक में बना था मॉल
कराची के गुल प्लाजा का निर्माण 80 के दशक में हुआ था. यहां सैकड़ों दुकानें और स्टोर बने हुए हैं. यहां क्रॉकरी, सजावट का सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन, इत्र और अन्य उत्पादों की सैकड़ों दुकानें हैं.
राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ ने घटना पर जाहिर किया दुख
न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को इस घटना पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. (इनपुट भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










