Pakistan News: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को मिली जमानत, न्याय व्यवस्था पर उठाया सवाल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Jan 2025 8:28 PM

विज्ञापन

Imran Khan and Bushra Bibi

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने उन्हें सभी 13 मामलों में पांच-पांच हजार रुपये के जमानत निजी मुचलकों पर सात फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी.

विज्ञापन

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने मंगलवार को 12 से अधिक मामलों में बुशरा को अंतरिम जमानत दे दी. जब जमानत अर्जी पर फैसला सुनाया जा रहा था, उस समय बुशरा बीबी ने अदालत से कहा कि उनका पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ गया है. इसपर जज ने कहा, “इसमें कुछ समय लगा है, लेकिन कानूनी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है.” बुशरा ने कहा, “यह कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन हमने अदालतों पर भरोसा खो दिया है.” इस बात पर असहमति जताते हुए जस्टिस सुप्रा ने आश्वासन दिया, “हर जगह ऐसा नहीं है. न्याय प्रणाली, अपनी खामियों के बावजूद, काम कर रही है. अगर न्याय व्यवस्था ढह गई तो समाज का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा.”

इन मामले में बुशरा बीबी को मिली जमानत

आतंकवाद निरोधक अदालत ने बुशरा बीबी को डी-चौक पर हुए प्रदर्शन से जुड़े 13 मामलों में 7 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी. इसके अलावा 2024 में प्रदर्शन के दौरान अर्द्धसैनिक रेंजरों की हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में भी जमानत दी.

यह भी पढ़ें: Watch Video : सोने का खान बना मौत का कुआं, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

बुशरा बीबी ने बताया- बीपी 200 तक बढ़ जाने के बावजूद जज ने फैसला सुनाया

बुशरा बीबी ने न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक मुकदमे के दौरान की घटना का जिक्र किया, जिसमें एक जज का रक्तचाप 200 तक बढ़ गया था, फिर भी उन्होंने उनके खिलाफ फैसला सुना दिया. उन्होंने कहा, “देश में कानून तो है लेकिन न्याय नहीं है.”

यह भी पढ़ें: रातों-रात पाकिस्तान हो गया मालामाल! हाथ लगा सोने का भंडार

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola