Pakistan Election Results: वसीम कादिर ने इमरान खान को दिया झटका, जीत के बाद नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2024 11:00 PM

विज्ञापन

Jhabua: Prime Minister Narendra Modi addresses the 'Janjatiya Sammelan' in Jhabua, Madhya Pradesh, Sunday, Feb. 11, 2023. (PTI Photo) (PTI02_11_2024_000147A) *** Local Caption ***

लाहौर के एनए-121 निर्वाचन क्षेत्र में विजयी हुए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ( पीटीआई ) द्वारा समर्थित उम्मीदवार वसीम कादिर आधिकारिक तौर पर नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल हो गए हैं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पार्टी ने एक वीडियो जारी किया और कादिर के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की.

विज्ञापन

पाकिस्तान के आम चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिली है. खंडित जनादेश सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने रविवार को गठबंधन सरकार के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए. चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि परिणाम सामने आने के बाद इमरान को तगड़ा झटका भी लगा है. लाहौर के एनए-121 निर्वाचन क्षेत्र में विजयी हुए वसीम कादिर ने इमरान का साथ छोड़ दिया और नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल हो गए.

वसीम कादिर लाहौर के एनए-121 निर्वाचन क्षेत्र से हुए विजयी

लाहौर के एनए-121 निर्वाचन क्षेत्र में विजयी हुए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ( पीटीआई ) द्वारा समर्थित उम्मीदवार वसीम कादिर आधिकारिक तौर पर नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल हो गए हैं. जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पार्टी ने एक वीडियो जारी किया और कादिर के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की. वीडियो में कादिर पीएमएल-एन के उपाध्यक्ष मरियम नवाज के साथ खड़े दिख रहे हैं. मालूम हो कादिर ने पीएमएल-एन के शेख रोहेले असगर को हराकर एनए-121 से जीत दर्ज किया.


Also Read: पाकिस्तान : इमरान खान को मिली दोहरी खुशी, सर्वाधिक सीट जीतने के बाद कोर्ट ने 12 मामलों में दी जमानत

पाकिस्तान चुनाव के परिणाम इस प्रकार रहे

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीट जीतकर संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 54 सीट मिलीं, जबकि विभाजन के दौरान भारत से आए उर्दू भाषी लोगों की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को 17 सीट मिली हैं. बाकी 12 सीट पर अन्य छोटे दलों ने जीत दर्ज की है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 266 सीट पर प्रत्यक्ष मतदान से प्रतिनिधियों का चुनाव होता है. इनमें से 265 सीट पर चुनाव कराया गया था. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने इनमें से 264 सीट के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए 133 सदस्यों के समर्थन की जरूरत

पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को प्रत्यक्ष मतदान से निर्वाचित 133 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी. कुल मिलाकर, साधारण बहुमत हासिल करने के लिए 336 में से 169 सीट की आवश्यकता है, जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं.

नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार बनाने का किया आह्वान

स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार बनाने का आह्वान किया. पीएमएल-एन प्रमुख शरीफ ने अपने छोटे भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दलों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा है, जिन्होंने पीपीपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज ने पीपीपी के वरिष्ठ नेता आसिफ अली जरदारी से शनिवार को और बिलावल भुट्टो जरदारी से शुक्रवार रात मुलाकात की और भविष्य के गठबंधन पर चर्चा की. इस बीच, 35 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री बिलावल ने कहा कि उनकी पार्टी के समर्थन के बिना कोई भी केंद्र, पंजाब या बलूचिस्तान में सरकार नहीं बना सकता है और पीपीपी के दरवाजे बातचीत के लिए हर राजनीतिक दल के लिए खुले हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola