पाकिस्तान का दावा: 24 घंटे में मारे 52 आतंकी, तीन प्रांतों में चलाया अभियान

Published by :Anant Narayan Shukla
Published at :31 Jan 2026 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Action on Militants

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तान सेना के सीडीएच आसिम मुनीर.

Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि उसने तीन प्रांतों में 52 आतंकियों को मार गिराया है. इनमें से ज्यादातर का संबंध टीटीपी गुट से है. इन कार्रवाइयों में तीन मासूम नागरिकों के भी मारे जाने की जानकारी दी है.

विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए विभिन्न प्रांतों में सक्रिय उग्रवादियों पर कड़ा प्रहार किया है. बीते 24 घंटों के भीतर कई इलाकों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें 52 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान तीन प्रांतों में अलग-अलग कार्रवाई की. अधिकारियों के अनुसार, इनमें से अधिकतर का संबंध प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) या तालिबान समर्थित गुटों से था.

पाकिस्तान की सेना ने इस बात की जानकारी साझा की.  जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पंजाब में हुई एक कार्रवाई में छह आतंकी ढेर किए गए. वहीं गुरुवार को बलूचिस्तान में दो अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों में 41 आतंकवादियों को मार गया था. इसी तरह खैबर पख्तूनख्वा में एक संयुक्त अभियान के दौरान टीटीपी के एक कमांडर समेत पांच उग्रवादी मारे गए.

पाक का दावा; साजिश को नेस्तनाबूत किया

पंजाब पुलिस के आतंकवाद-निरोधक विभाग (सीटीडी) ने कहा कि मियांवाली जिले में आतंकियों द्वारा पुलिस और अन्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी. यह लाहौर से 300 किमी दूर है. विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर छपरी बांध क्षेत्र में टारगेटेड अभियान चलाया गया. पुलिस के पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में छह आतंकी मारे गए, जबकि आठ मौके से फरार हो गए.

बलूचिस्तान में दो अलग-अलग कार्रवाई की गई

बलूचिस्तान के हरनाई जिले के बाहरी इलाके में पहले अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को घेर लिया. भीषण मुठभेड़ में 30 आतंकवादी मारे गए. वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. इसके अलावा बलूचिस्तान के ही पंजगुर जिले में एक अन्य अभियान चलाया गया, जिसमें एक आतंकी ठिकाने को नष्ट करते हुए 11 आतंकियों को ढेर किया गया. सुरक्षाबलों ने यहां से हथियारों के साथ-साथ 15 दिसंबर 2025 को हुई एक बैंक डकैती से लूटी गई रकम भी बरामद की.

खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले की डोमेल तहसील में सुरक्षाबलों और पुलिस ने करीब 10 घंटे तक चला संयुक्त ऑपरेशन चलाया. इस दौरान टीटीपी का एक कमांडर और उसके चार अन्य साथी मारे गए. हालांकि, इस मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित तीन नागरिकों की भी जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस के अनुसार, इस अभियान में 25 से अधिक ड्रोन की मदद से आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक भारी गोलीबारी होती रही. अभियान के बाद इलाके से भाग रहे आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी जारी रखी गई. सीटीडी ने यह भी बताया कि पंजाब में की गई कार्रवाई के दौरान आतंकियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए, जिनमें एक आत्मघाती जैकेट, छह सबमशीन गन (एसएमजी), तीन हैंड ग्रेनेड और लगभग 200 गोलियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- कांगो की खदान में बड़ा हादसा, 200 से ज्यादा लोगों की मौत; मोबाइल-लैपटॉप बनाने में काम आता है यहां का पत्थर

ये भी पढ़ें:- ईरान के दो परमाणु ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरों से बढ़ेगी ट्रंप की चिंता, जहां अमेरिका ने बरसाए थे बम, वहां फिर से किलेबंदी

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola