Pakistan Air Pollution: लाहौर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, AQI 1000 के पार, स्कूल बंद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Nov 2024 7:05 AM

विज्ञापन

Lahore Pollution

Pakistan Air Pollution: पाकिस्तान में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. खासकर दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर में स्थिति और भी खराब हो चुकी है.

विज्ञापन

Pakistan Air Pollution: पाकिस्तान के लाहौर में हवा पूरी तरह से जहरीली हो चुकी है. पिछले दो दिन से लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 1000 से अधिक दर्ज किया जा रहा है.

लाहौर में स्कूल बंद, मास्क पहनना अनिवार्य

वायु गुणवत्ता की बिगड़ती स्थिति के कारण लाहौर के अधिकारियों ने सोमवार को प्राथमिक स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद करने की घोषणा की. एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम 1.4 करोड़ की आबादी वाले शहर में बच्चों को श्वसन संबंधी और अन्य बीमारियों से बचाने के बड़े प्रयास के तहत उठाया गया है. वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सरकार ने लाहौर में हर किसी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. लाहौर में सप्ताहांत में वायु गुणवत्ता सूचकांक 1,000 के ऊपर पहुंच गया जो पाकिस्तान में सर्वाधिक है.

वायु प्रदूषण से बच्चे और बुजुर्ग हो रहे बीमार

भारत की सीमा से लगे शहर लाहौर में पिछले महीने से ही वायु की गुणवत्ता खराब होने लगी है, और विषैले धुएं से मुख्य रूप से बच्चों तथा बुजुर्गों समेत हजारों लोग बीमार होने लगे हैं. पंजाब पर्यावरण संरक्षण विभाग ने बताया कि हवा में पीएम 2.5 या सूक्ष्म कणों की सांद्रता 450 के करीब पहुंच गई है, जिसे खतरनाक माना जाता है.

लाहौर था बागों का शहर, बढ़ती जनसंख्या की वजह से हरियाली पर खतरा

लाहौर को कभी बागों के शहर के रूप में जाना जाता था, जो 16वीं से 19वीं शताब्दी तक लगभग हर जगह देखने को मिलते थे. लेकिन तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या वृद्धि की वजह से हरियाली के लिए बहुत कम जगह रह गई है.

पाकिस्तान ने भारत पर ठीकरा फोड़ा

लाहौर में वायु प्रदूषण के लिए पाकिस्तान ने भारत को जिम्मेदार ठहराया है. पंजाब सूबे के मंत्रियों ने वायु गुणवत्ता की खतरनाक स्थिति के लिए भारत की ओर से आने वाली हवाओं को जिम्मेदार बताया. पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि प्रांत पाकिस्तान विदेश कार्यालय से भारत के साथ सीमा पार प्रदूषण के मुद्दे को उठाने का अनुरोध करेगा. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी भारत के साथ जलवायु कूटनीति का आह्वान किया और कहा कि वह प्रदूषण के मुद्दे पर संयुक्त रूप से विचार करने के लिए जल्द ही भारत के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola