आखिर किम जोंग उन के मन में है क्या ? उत्तर कोरिया ने जापान सागर में मिसाइल दागी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Oct 2022 8:43 AM
उत्तर कोरिया ने पिछले मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दाग दी थी जिससे हड़कंप कच गया. इसके दो दिन के बाद यानी आज यह मिसाइल दागी है.
आखिर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के मन में क्या चल रहा है ? दरअसल ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि जापान के ऊपर से मिसाइल दागने के दो दिन बाद एक बार फिर मिसाइल परीक्षण उसके द्वारा किया गया है. इस संबंध में दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारी ने जानकारी दी है. योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है जो चिंता का विषय है.
यहां चर्चा कर दें कि उत्तर कोरिया ने पिछले मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दाग दी थी जिससे हड़कंप कच गया. इसके दो दिन के बाद यानी आज यह मिसाइल दागी है. उत्तर कोरिया ने पांच साल में पहली बार जापान के ऊपर से मिसाइल दागकर पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है.
मिसाइल दागने की इस घटना के बाद जापान अलर्ट मोड में आ गया था. जापान के अधिकारियों ने आस-पास की इमारतों को खाली करने का आदेश दिया था और पूर्वोत्तर क्षेत्र के निवासियों के लिए ‘जे -अलर्ट’ जारी किया. यहां चर्चा कर दें कि 2017 के बाद पहली बार ऐसा ‘अलर्ट’ जारी किया गया था. जापान के होक्काइदो और आओमोरी क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित की गईं थी.
Also Read: उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद जापान में हड़कंप, मिसाइल 22 मिनट तक रहा हवा में, ‘जे -अलर्ट’ जारी
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किये गये परीक्षण की कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि वह स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा करेंगे. वहीं जापान कैबिनेट के मुख्य सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा था कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद किसी तरह के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है. मिसाइल 22 मिनट तक हवा में रहने के बाद देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी.
यहां चर्चा कर दें कि उत्तर कोरिया द्वारा पिछले 10 दिन में किया गया यह पांचवा परीक्षण था. यह दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और पिछले सप्ताह जापान से जुड़े सहयोगियों के अन्य प्रशिक्षण की जवाबी कार्रवाई की वजह से किया गया था. वहीं उत्तर कोरिया इस तरह के अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास करार देता आया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










