उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद जापान में हड़कंप, मिसाइल 22 मिनट तक रहा हवा में, ‘जे -अलर्ट' जारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Oct 2022 10:12 AM
Seoul: People watch a TV showing a file image of North Korea's missile launch during a news program at the Seoul Railway Station in Seoul, South Korea, Sunday, Feb. 27, 2022. North Korea on Sunday launched a suspected ballistic missile into the sea, South Korean and Japanese officials said, in an apparent resumption of its weapons tests following the end of the Winter Olympics in China, the North's last major ally and economic pipeline. The letters read " The presidential National Security Council (NSC) held an emergency meeting. AP/PTI(AP02_27_2022_000056B)
मिसाइल दागने की इस घटना के बाद जापान अलर्ट मोड में आ गया है. जापान के अधिकारियों ने आस-पास की इमारतों को खाली करने का आदेश दिया है और पूर्वोत्तर क्षेत्र के निवासियों के लिए ‘जे -अलर्ट' जारी किया है.
उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार उसकी ओर से एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी गयी जिसके बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जा गिरी. जापान और दक्षिण कोरिया की ओर से इस बाबत जानकारी दी गयी है. जापान ने लोगों से शेल्टर होम में छुपने के लिए कहा है.
खबरों की मानें तो उत्तर कोरिया ने क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाने वाले हथियारों का परीक्षण तेज कर दिया है. जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार उत्तर कोरिया की ओर से कम से कम एक मिसाइल दागी गयी, जो जापान के ऊपर गुजरा और इसके प्रशांत महासागर में गिरने की आशंका है.
Also Read: Nuclear War: युद्ध हुआ तो अमेरिका पर परमाणु हथियार चला देगा उत्तर कोरिया ? जानें किम जोंग उन ने क्या कहा
मिसाइल दागने की इस घटना के बाद जापान अलर्ट मोड में आ गया है. जापान के अधिकारियों ने आस-पास की इमारतों को खाली करने का आदेश दिया है और पूर्वोत्तर क्षेत्र के निवासियों के लिए ‘जे -अलर्ट’ जारी किया है. यहां चर्चा कर दें कि 2017 के बाद पहली बार ऐसा ‘अलर्ट’ जारी किया गया है. जापान के होक्काइदो और आओमोरी क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित की गईं थी, जो अब बहाल कर दी गयी हैं.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मीडिया से बात की है. उन्होंने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किये गये परीक्षण की कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि वह स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा करेंगे. वहीं जापान कैबिनेट के मुख्य सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद किसी तरह के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है. मिसाइल 22 मिनट तक हवा में रहने के बाद देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी.
वहीं दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ की ओर से जा जानकारी दी गयी है उसके अनुसार उन्हें उत्तर के उत्तरी अंतर्देशीय क्षेत्र से दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइल के बारे में पता चला है. दक्षिण कोरिया की सेना ने निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका के साथ लगातार कॉन्टेक्ट में है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक मध्यम दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जो 4,000 किलोमीटर (2,485 मील) की दूरी तय करने में सक्षम है. इसका मतलब है कि यह मिसाइल गुआम तक पहुंचने में सक्षम होगी.
युद्ध का पूर्वाभ्यास
यहां चर्चा कर दें कि उत्तर कोरिया द्वारा पिछले 10 दिन में किया गया यह पांचवा परीक्षण है. यह दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और पिछले सप्ताह जापान से जुड़े सहयोगियों के अन्य प्रशिक्षण की जवाबी कार्रवाई की वजह से किया गया है. वहीं उत्तर कोरिया इस तरह के अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास करार देता आया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










