नेपाल को मिल सकता है सबसे युवा मधेसी प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह की पार्टी सबसे आगे

Updated:
विज्ञापन

नेपाल चुनाव के रिजल्ट का अपडेट (Photo: PTI)

Nepal Election : चुनाव के बाद नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की सरकार बनती नजर आ रही है. आरएसपी ने 124 सीट जीत ली हैं. एनसी के खाते में अभी तक 17 सीट आईं है. बालेंद्र शाह देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हो सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो वे पहले मधेसी पीएम होंगे.

विज्ञापन

Nepal Election : नेपाल के संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ‍़ती नजर आ रही है. सोमवार सुबह सात बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में उसने डायरेक्ट वोटिंग सिस्टम में 124 सीट अपने नाम कर ली है. आनुपातिक मतदान प्रणाली में उसे 40 लाख से अधिक वोट मिले हैं. आरएसपी एक सीट पर आगे है. नेपाली कांग्रेस (एनसी) 17 सीट जीत चुकी है.

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) आठ सीट अपने खाते में कर चुकी है. एनसीपी ने सात सीट हासिल की हैं. श्रम संस्कृति पार्टी ने तीन सीट जीती हैं, राष्ट्रीय प्रगतिशील पार्टी (आरपीपी) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट जीती है.

विज्ञापन

आनुपातिक मतदान में किसे कितने वोट मिले

अब तक डायरेक्ट वोटिंग सिस्टम के तहत 165 में से 161 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. शेष चार सीट के परिणाम कुछ देर में आने की संभावना है. आनुपातिक मतदान में आरएसपी को 40,49,604, एनसी को 13,60,281, सीपीएन-यूएमएल को 11,50,679, एनसीपी को 5,91,940, श्रम संस्कृति पार्टी को 2,91,965, जनता समाजवादी पार्टी को 1,16,463 और राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी को 2, 76,931 वोट मिले हैं.

यह भी पढ़ें : नेपाल में लोकतांत्रिक बदलाव का मतलब, पढ़ें डॉ सौरभ का आलेख

नेपाल के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हो सकते हैं बालेंद्र शाह

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 40 लाख से अधिक वोट हासिल करने के साथ ही आरएसपी को कम से कम 40 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं. इससे 275-सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में उसकी कुल संख्या लगभग 164 हो जाएगी. यह बहुमत के लिए आवश्यक 138 सीट से काफी अधिक है. नेपाल को बालेंद्र शाह के रूप में पहला मधेसी प्रधानमंत्री मिलने के चांस नजर आ रहे हैं. देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री वे हो सकते हैं. वे करीब 35 साल के हैं.

यह भी पढ़ें : नेपाल: भावी पीएम बालेन शाह की जीत के 8 कारण, ‘रैपर नेता’ की कैसी है इंडिया पॉलिसी?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola