Look Back 2024 : जब डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान हो गया छलनी

Updated:
विज्ञापन
Donald Trump firing

हमले में चोटिल डोनाल्ड ट्रंप

Look Back 2024 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव प्रचार के दौरान गोली चली थी. इसमें वे बाल-बाल बच गए. गोली उनके कान को छलनी करते हुए निकल गई.

विज्ञापन

Look Back 2024 : प्रभात खबर पर 2024 में हुई बड़ी घटनाओं की सीरीज Look Back 2024 चल रही है. इस क्रम में हम आपको अमेरिका में हुए चुनाव के पहले हुई एक घटना की याद करवाने आए हैं. जुलाई का महीना था. डोनाल्ड ट्रंप एक चुनावी सभा कर रहे थे. ठीक इसी वक्त उनपर फायरिंग की गई. खबर आई कि, हमला एक चुनावी रैली के दौरान किया गया. ट्रंप पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, ठीक इसी बीच अचानक एक शख्स ने गोली चला दी. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए.

डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर हमले के बाद आई. इसमें उनके कान से खून बहता नजर आया. गोली से उनके कान छलनी हो गए. यदि गोली 2 सेंटीमीटर भी इधर होती तो ट्रंप की जान को खतरा था. गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गई जबकि सीक्रेट सर्विस ने फायरिंग करने वाले को मार गिराया था.

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का वीडियो आया था सामने

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का वीडियो सामने आया था. यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप गोलियां चलने के बाद वहीं पोडियम पर झुकते नजर आए. सीक्रेट सर्विस एजेंट ( सिक्योरिटी गार्ड) उन्हें घेरते दिखे. ट्रंप भीड़ की तरफ अपना हाथ उठाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे. सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी किया और कहा ट्रंप सुरक्षित हैं.

राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी

डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- ”मेरे दोस्त पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से चिंतित हूं. इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं घटना में मारे गए , घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं.”

ये भी पढ़ें : Look Back 2024 : शोले की मौसी याद है ना, पीएम मोदी के इतना कहते ही सदन में लगे ठहाके

इसके बाद चुनाव हुए जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली. उन्होंने कमला हैरिस को हरा दिया. ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola