Bangladesh News : बांग्लादेश में जमीन का खेला, शेख हसीना बेटा-बेटी और बहन पर मेहरबान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Sep 2024 2:02 PM

विज्ञापन

Bangladesh News : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने बेटे, बेटी और बहन को जमीन उपलब्ध करवाई. इसके रिकॉर्ड सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Bangladesh News : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना तख्तापलट के बाद भारत आ गईं थीं. इसके बाद से उनको लेकर कई तरह की खबर आती रहीं हैं. ताजा मामला उनकी संपत्ति को लेकर आ रहा है. dhakatribune.com ने एक खबर प्रकाशित की है जिसमें बताया गया है कि उन्नयन कार्त्रिपक्खा (राजुक) पूर्वांचल न्यू टाउन परियोजना में उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए गुप्त रूप से जमीन की खरीद की थी. उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय और बेटी साइमा वाजेद पुतुल के साथ-साथ हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना और उनके दो बच्चों को कथित तौर पर 10-10 कट्ठा जमीन दिए गए. इसके रिकॉर्ड सामने आए हैं. परिवार ने 2022 में कुल 60 कट्ठा भूखंडों पर कब्ज़ा कर लिया.

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद आरोप लगाया गया कि प्लॉट आवंटन से संबंधित फाइलें रिकॉर्ड सेक्शन से हटा दी गईं. इनको कहीं छिपा दिया गया. अफवाह फैली कि फाइलें चेयरमैन के दराज में छिपा दी गईं. अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग के बाद छह संबंधित फाइलें रिकॉर्ड रूम में वापस कर दी गईं. राजुक के उप निदेशक (संपदा एवं भूमि-3) नायब अली शरीफ द्वारा हस्ताक्षरित अंतिम आवंटन पत्र के अनुसार, एक कट्ठा भूखंड की कीमत 3 लाख टका निर्धारित की गई थी. 10 कट्ठा भूखंड की कीमत कुल 30 लाख टका थी. हसीना ने पूर्वाचल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित राजनयिक क्षेत्र के सेक्टर-27 में रोड नंबर-203 पर प्लॉट नंबर-9 लिया है. उनके नाम पर आवंटन पत्र 3 अगस्त, 2022 को जारी किया गया था.

Read Also : Bangladesh News : शेख हसीना वापस जाएंगी बांग्लादेश? मुहम्मद यूनुस ने भारत के सामने रखी ये शर्त

शेख हसीना के बेटे और बेटी के पास कितनी जमीन है?

शेख हसीना के अलावा उनके बेटे जॉय और बेटी साइमा वाजेद को भी 10-10 कट्ठा के प्लॉट मिले हैं. उनके प्लॉट नंबर क्रमशः 015 और 017 हैं. जॉय का प्लॉट आवंटन पत्र 24 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया था, जबकि स्वामित्व पंजीकरण 10 नवंबर को पूरा हुआ था. साइमा के लिए भूखंड आवंटन पत्र 2 नवंबर 2022 को जारी किया गया और उस पर राजुक के एस्टेट और भूमि-3 शाखा के तत्कालीन उप निदेशक हबीबुर रहमान ने हस्ताक्षर किए.

शेख हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना के पास कितनी जमीन है?

हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना और उनके बच्चों को भी पुरबाचल परियोजना में 10-कट्ठा ds प्लॉट मिले. उनके प्लॉट रोड 203, सेक्टर 27 में उसी क्षेत्र में आवंटित किए गए थे. शेख रेहाना का प्लॉट नंबर 013 है, उनके बेटे रदवान मुजीब सिद्दीक का प्लॉट नंबर 011 है, और उनकी बेटी अजमीना सिद्दीक रूपंती का प्लॉट नंबर 019 है. राजुक के एक पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि शेख हसीना के शासन के पतन के बाद, उनके और उनके परिवार के सदस्यों के लिए भूखंडों से संबंधित फाइलें रिकॉर्ड रूम से हटा दी गईं. ये प्लॉट परियोजना के सबसे खास इलाके में स्थित हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola