जो बाइडन नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इतिहास में अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं वह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Jul 2024 7:36 AM

विज्ञापन

Joe Biden Withdraws From US Presidential Election: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उनके इस फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने कटाक्ष किया है.

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा ऐलान किया है. वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की 59 साल की हैरिस के नाम की सिफारिश की है. बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, और लिखा कि मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देता हूं. डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुट होकर डोनाल्ड ट्रंप को हराने का वक्त आ गया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने ‘सीएनएन’ से बातचीत की. उन्होंने बाइडन को अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बतलाया है. वहीं, प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष माइक जॉनसन ने राष्ट्रपति बाइडन से पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया. रिपब्लिकन नेता जॉनसन ने इस खबर के सामने आने के बाद कहा कि यदि जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं, तो वह राष्ट्रपति के रूप में सेवा में बने रहने के योग्य भी नहीं हैं. उनको अभी ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे. वह सेवा करने के योग्य कभी थे भी नहीं. उनके आस-पास डॉक्टर और मीडिया के लोग रहते थे.

Read Also : US Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की दावेदारी पर बड़ा सवाल, दोस्त ओबामा ने भी दिया बड़ा बयान

जो बाइडन ने क्या कहा

81 साल के जो बाइडन का यह फैसला अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है. बाइडन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का एलान करते हुए कहा कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है. राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 से संक्रमित हुए थे. इसके बाद वे अपने डेलावेयर निवास पर आइसोलेट थे. बाइडन ने कहा है कि वह इस सप्ताह के अंत में अपने फैसले के बारे में अधिक विस्तार से देश को बताएंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola