मैं डोनाल्ड ट्रंप को हरा देता, जो बाइडन का बड़ा दावा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jan 2025 10:11 AM

विज्ञापन

जो बाइडन

Joe Biden VS Donald Trump : अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को हरा देता, लेकिन पार्टी की एकजुटता की खातिर पीछे हटा था.

विज्ञापन

Joe Biden VS Donald Trump : अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने कहा है कि वे नवंबर में हुए आम चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हरा देते, लेकिन उन्होंने डेमोक्रिटिक पार्टी की एकजुटता की खातिर बड़ा फैसला लिया. उन्होंने चुनाव के बीच उम्मीदवारी वापस ली. बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही. उनसे जब पूछा गया, “क्या आपको चुनाव न लड़ने के अपने फैसले पर खेद है?

मुझे लगा था कि मैं फिर से जीत सकता हूं: जो बाइडन

इस सवाल का जो बाइडन ने बहुत ही गंभीरता से जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि मैं ट्रंप को हरा देता या हरा सकता था. मेरे लिए पार्टी को एकजुट रखना जरूरी था. जब पार्टी इस बात को लेकर चिंतित थी कि मैं आगे बढ़ पाऊंगा या नहीं, तो मैंने सोचा कि पार्टी को एकजुट करना बेहतर ऑप्शन होगा, हालांकि मुझे लगा था कि मैं फिर से जीत सकता हूं.”

ये भी पढ़ें : शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो बाइडेन से कितना ज्यादा चंदा मिला डोनाल्ड ट्रंप को? हो गया खुलासा

अटलांटा में हुई ‘डिबेट’ के बाद जो बाइडन ने लिया बड़ा फैसला

जून में अटलांटा में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच हुई ‘डिबेट’ में 82 साल के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. इसके बाद से उनकी ही पार्टी के सदस्य बाइडन के इस पद की दौड़ से हटने की बात करने लगे थे. अंतत: बाइडन ने ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का बड़ा फैसला ले लिया. उनकी जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया. हालांकि उन्हें ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

जब बाइडन से पूछा गया, “क्या आप राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी एक्टिव रहेंगे पॉलिटिक्स में?” इसका जवाब देते हुए बाइडन ने कहा, ”मैं न तो नजरों से ओझल होऊंगा और न ही दिलों से.”

डोनाल्ड ट्रंप कब लेंगे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ?

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे. उनकी जगह डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप, बाइडन से पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola