गाजा रॉकेट हमले के जवाब में इजराइल का एयर स्ट्राइक, कई नागरिकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गाजा के रॉकेट हमलों के जवाब में इजराइल ने भी गाजा पर हवाई हमला कर दिया है. इन दोनों के बीच चल रहे हमलों से तनाव काफी बढ़ गए हैं. बता दें गाजा और इजराइल के बीच हुए इन हमलों में अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है.

विज्ञापन

Gaza Israel Conflict: गाजा के कट्टरपंथियों ने इजराइल पर रॉकेट दागे, इस हमले के जवाब में इजराइल ने भी वेस्ट बैंक पर हवाई हमला कर दिया. इन हमलों की वजह से दोनों ही पक्षों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. इन हमलों में कई लोग जान से भी मारे गए हैं. इस हमले के बारे में बताते हुए इज़राइल रक्षा बल ने कहा कि उन्होंने बॉटम ऑफ फॉ र्म को निशाना बनाया यह एक भूमिगत फैसिलिटी है जहां पर मध्य गाजा के मागाजी शरणार्थी शिविर में रॉकेट बनाये जाते हैं.

विज्ञापन

मारे गए सात चरमपंथियों समेत नौ फलस्तीनी नागरिक

गाजा के चरमपंथियों ने इजराइल पर रॉकेट दागे जिसके जवाब में इजराइल ने भी कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर हवाई हमले किए जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है. इन हमलों में 61 वर्षीय महिला और सात चरमपंथियों समेत नौ फलस्तीनी नागरिक मारे गए. बीते दो दशक में कब्जे वाले वेस्ट बैंक में यह सबसे भीषण हमला है. फलस्तीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

रॉकेट को आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने रोका

आज सुबह गाजा से दो रॉकेट दागे गए थे और इजराइल ने इसके जवाब में हवाई हमले किए जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया. इजराइली सेना ने कहा कि गाजा की ओर से दागे गए दोनों रॉकेट को उसकी आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने रोक दिया.

आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकल्प

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की अगले सप्ताह क्षेत्र की संभावित यात्रा की पृष्ठभूमि में और इजराइल में धुर दक्षिणपंथी शासन के प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में वापसी के बाद चरमपंथी हमास के नेतृत्व वाले क्षेत्र से इस तरह का यह पहला हमला है. नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार ने फलस्तीनी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकल्प लिया है.

पांच रॉकेट दागे गए

इजराइल की सेना ने कहा कि पांच रॉकेट दागे गए थे जिनमें से दो को रोक दिया गया और एक रॉकेट खुले मैदान में गिरा तथा अन्य गाजा तक ही सीमित रहा. उन्होंने कहा कि उसके हवाई हमलों में हमास के एक भूमिगत रॉकेट निर्माण इकाई और चरमपंथियों के प्रशिक्षण क्षेत्र को निशाना बनाया गया था. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola