Israel Hezbollah War: लेबनान पर इजराइल ने किया टारगेट स्ट्राइक, 1600 ठिकानों पर हजारों बमों से हमला, मारा गया कमांडर इब्राहिम!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Sep 2024 9:16 PM
Israel Hezbollah War | PTI
Israel Hezbollah War: लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों पर इजराइल ने भीषण हमला किया है. हजारों बमों से इजराइल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल यूनिट को निशाना बनाया है. इजराइल का दावा है कि हमले में हिजबुल्लाह को अपार क्षति हुई है.
Israel Hezbollah War: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच भीषण युद्ध छिड़ा है. हिजबुल्लाह इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन से हमला कर रहा है. वहीं इजराइल के एयर स्ट्राइक से लेबनान के बेरुत स्थित हिजबुल्लाह के ठिकाने दहलते रहे. इजराइल ने 2006 के बाद पहली बार हिजबुल्लाह पर इतना भीषण हमला किया है. हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों पर IDF ने बमबारी की है. इजराइल का दावा है कि इस हमले में लेबनान का मिसाइल कमांडर इब्राहिम कबीसी ढेर हो गया है. बेरुत में बनी बड़ी-बड़ी बिल्डिंग इजराइली बमों से जमींदोंज हो गये. सैकड़ों लोगों की इस हमले में मौत हो गई है.

मारा गया हिजबुल्लाह का मिसाइल कमांडर
IDF ने दावा किया है कि उसके भीषण हमले में हिजबुल्लाह का मिसाइल यूनिट का हेड इब्राहिम कबीसी मारा गया है. आईडीएफ का दावा है कि बेरूत में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट है. इजराइल इसी यूनिट को नष्ट करने के लिए पूरे इलाके पर बम गिरा रहा है. इसी हमले में हिजबुल्लाह के मिसाइल यूनिट का हेड इब्राहिम कबीसी मारा गया है. बता दें, इब्राहिम कबीसी हिज्बुल्लाह में टॉप कमांडरों में से एक था. वो हिजबुल्लाह का वो प्रमुख रणनीतिकार भी था.
1600 ठिकानों पर हमला
सोमवार को इजरायल ने लेबनान के बेरुत में हिज्बुल्लाह के 1600 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया. इजराइल के हमले से बेरुत में भयंकर तबाही मची है. सोमवार सुबह से हुए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 पहुंच गई है. जबकि घायलों की संख्या 2000 के आसपास है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में 50 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं. वहीं इजराइल के हमले के जवाब में हिजबुल्लाह की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हो रही है. हिजबुल्लाह ने सैकड़ों रॉकेटों और ड्रोन से हमला किया है. हालांकि अधिकांश रॉकेट को इजराइल के डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने हवा में ही नष्ट कर दिया.
2006 के बाद हिजबुल्लाह पर इजराइल का सबसे बड़ा हमला
सोमवार को इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार हमला किया था. मंगलवार को भी इजराइल ने भीषण हमला किया है. हमले से पहले आईडीएफ (IDF) ने दक्षिणी-पूर्वी लेबनान के निवासियों को जगह खाली करने की चेतावनी दी थी. इजराइल के हमलों को देखते हुए दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 25 सितंबर तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. आम लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है.\
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










