Israel Hamas War Video: हमास के साथ समझौता कर लेगा इजराइल?

Updated:
विज्ञापन

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच युद्ध का आज 38वां दिन है. आज भी आतंकियों पर इजराइली सेना उसी तरह से टरगेट कर रही है जैसाकि पहले दिन कर रही थी. जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

विज्ञापन

Israel Hamas War Video: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को गाजा में हमास के द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों को मुक्त करने के लिए एक संभावित समझौते की ओर संकेत दिया. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. एनबीसी से बात करते हुए बीच इजराइल के प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं इस संबंध में जितना कम कहूंगा, इसके सफल होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि ��ससे पहले कई तरह की खबरें आ रही थी लेकिन जैसे ही हमने ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया, सब कुछ बदलता नजर आने लगा. यहां चर्चा कर दें कि पिछले कुछ दिनों में इजराइल और हमास के बीच युद्ध तेज हो गया है. सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों द्वारा किए गए हमले के बाद से इजराइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है और हमास के लड़ाकों को सबक सिखा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola