गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट के आतंकी ने पूछताछ में कबूला, कहा- बदला लेने के लिए बना रहा था हमले का प्लान

Updated:
विज्ञापन

रिपोर्ट में एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि, गिरफ्तार आरोपी अप्रैल महीने से लेकर जून तक तुर्की में था जहां उसे आईएसआईएस के एक नेता ने आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था.

विज्ञापन
undefined

भारत के एक नेता को सुसाइड अटैक से मारने की योजना बनाने वाले शख्स की पहली तस्वीर सामने आयी है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में हमलावर ने खुद स्वीकार किया है कि वो बदला लेने के इरादे से भारत में बीजेपी के एक बड़े नेता पर हमला करने की योजना बना रहा था.

विज्ञापन
undefined

रिपोर्ट में एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि, गिरफ्तार आरोपी अप्रैल महीने से लेकर जून तक तुर्की में था जहां उसे आईएसआईएस के एक नेता ने आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था.

undefined

गिरफ्तारी आतंकी हमलावर के साथ आईएस नेताओं ने टेलीग्राम पर भी संपर्क किया था इसके अलावा इस्तांबुल में व्यक्तिगत रूप से आईएस ने इसके साथ बैठक की थी.

undefined

गौरतलब है कि, रूस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक हमलावर को सोमवार को गिरफ्तार किया. ये हमलावर बीजेपी के किसी बड़े नेता को सुसाइड अटैक में मारने की योजना बना रहा था.

undefined

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि उनके अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह के एक सदस्य, एक आत्मघाती हमलावर को हिरासत में लिया है, जो भारत के बड़े नेता को मारने की साजिश बना रहा था.

undefined

रूसी समाचार एजेंसी का इस बारे में कहना है कि FSB ने रूस में प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के एक सदस्य की पहचान की है और उसे हिरासत में भी लिया है.

undefined

गिरफ्तार आरोपी मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश का मूल निवासी है. उन्होंने सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक के खिलाफ खुद को उड़ाकर एक आतंकवादी कार्य करने की योजना बनाई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola